फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: अन्नामलाई बोले- नहीं चाहता ऐसी राजनीति जहां धन बल हावी हो, चुनाव के बाद कर्ज में डूब गया हूं

Sun, 19 Mar 2023 09:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अन्नामलाई ने कहा, राजनीति पैसे के प्रभाव के बिना होनी चाहिए। उन्होंने कहा, राजनीति बिना पैसे के और सही तरीके से होनी चाहिए अन्यथा तमिलनाडु में एक हजार वर्षों तक भी कोई बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन
Tamil Nadu BJP chief K Annamalai - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि वह साफ-सुथरी राजनीति करना चाहते हैं, न कि ऐसी राजनीति जिसमें धन बल हावी हो। उनका यह बयान चेन्नई में आयोजित सौराष्ट्र तमिल संगमम कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान आया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मनसुख मंडाविया भी यहां मौजूद थे। 

विज्ञापन


धन बल की राजनीति से तंग आ चुका हूं..
तमिलनाडु में  चुनाव के दौरान धन के भारी प्रभाव का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वह इस तरह की राजनीति से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने यह फैसला कर दिया है कि मुझे अच्छी और साफ सुथरी राजनीति में होना चाहिए। अगर मुझे मौजूदा राजनीति के लिए खुद को बदलने की जरूरत है तो मैं ऐसी राजनीति में नहीं रहना चाहता।

'बिना पैसे के किसी भी राज्य में नहीं लड़ा जा सकता चुनाव'
अन्नामलाई ने कहा कि वर्तमान में किसी भी राज्य में बिना पैसे दिए चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से और भाजपा कैडर के रूप में मेरी इस तरह के चुनावों का सामना करने की इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु में पैसे के प्रभाव का स्तर अस्थिर होता जा रहा है, हम इस तरह के चुनाव करा सकते। मतदाताओं को धन और उपहार देकर लुभाने से दशकों तक स्वच्छ शासन नहीं लाया जा सकता। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने सरकार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करें

'चुनाव के बाद कर्ज में डूब गया हूं..'
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि राजनीति पैसे के प्रभाव के बिना होनी चाहिए। उन्होंने कहा, राजनीति बिना पैसे के और सही तरीके से होनी चाहिए अन्यथा तमिलनाडु में एक हजार वर्षों तक भी कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने अरवाकुरिची निर्वाचन क्षेत्र का भी जिक्र किया, जहां से वह चुनाव हार गए थे। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने अपनी नौ साल की बचत खो दी है। उन्होंने कहा, मैंने अरवाकुरिची चुनाव के दौरान अपनी नौ साल की बचत खत्म कर दी। चुनाव के बाद मैं कर्ज में डूब गया हूं। 
विज्ञापन

 
लोकसभा चुनाव लड़ने में लगते हैं 80 करोड़ रुपये से 120 करोड़
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने यह भी कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये से 120 करोड़ रुपये लगते हैं। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सभी दल पैसा दे रहे हैं, लेकिन यह साफ-सुधरी राजनीति को नहीं दिखाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें