फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाक को आतंकी देश घोषित करने के लिए ट्रंप लाएंगे बिल'

Thu, 17 Nov 2016 07:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : WWE
विज्ञापन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के कांग्रेस के बिल को मंजूदी दे सकते हैं। ट्रंप के सलाहकार और भारतीय मूल के कारोबारी शलभ कुमार का कहना है कि इस बात की प्रबल संभावनाएं हैं कि पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने वाले बिल को मंजूरी दे दी जाए।
विज्ञापन


शलभ कुमार ने कहा, 'ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच निश्चित तौर पर अच्छे संबंध बनेंगे। ट्रंप के कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिकी रिश्‍ते नई ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। इस दिशा में एक बड़ा कदम पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने के कांग्रेस के बिल को मंजूरी देना होगा।' शलभ कुमार ने इससे पहले भी कहा था कि ट्रंप और मोदी काफी अच्‍छे दोस्‍त साबित होंगे।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी आतंकवादी के हमले के बाद अमेरिकी कांग्रेस के दो सदस्यों ने पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से आतंकवादी देश घोषित करने के लिए बिल पेश किया है। इसमें अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन से मांग की गई है कि वह आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले एक देश के तौर पर पाकिस्तान के दर्जे पर रिपोर्ट उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने पाकिस्तान को सबसे खतरनाक देश बताया था

- फोटो : social media
शलभ कुमार ने कहा, 'ट्रंप के अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति चुने जाने के कुछ ही घंटों के अंदर मोदी ने ब्लैक मनी पर शिकंजा कसने के लिए नोटबंदी का बड़ा कदम उठाया। इससे अच्छे संकेत मिल रहे हैं।' उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों में और मजबूती आने की उम्मीद जताते हुए कहा कि ट्रंप की टीम भारत से जुड़े मामलों की अच्छी जानकारी रखती है। उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ट्रंप की टीम के संपर्क में हैं और इससे दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि ट्रंप ने चुनाव से पहले अपने प्रचार के दौरान पाकिस्तान को 'संभवत: सबसे खतरनाक देश' करार दिया था। उन्होंने कहा था कि पाक से निपटने के लिए आपको भारत को साथ लेना होगा। मैं भारत के साथ हर स्तर पर जल्दी से जल्दी बात शुरू करूंगा। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान को अलकायदा कमांडर ओसामा बिन लादेन को शरण देने का भी आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें