फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Tariff: उद्धव ठाकरे बोले- सरकार ने अमेरिकी टैरिफ के खतरे पर लोगों को भरोसे में नहीं लिया, संसद में हो चर्चा

Thu, 03 Apr 2025 06:29 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अमेरिका की टैरिफ नीतियों को लेकर बयान दिया है। उद्धव ने कहा है कि सरकार को इस मुद्दे पर आसन्न खतरे को लेकर लोगों को भरोसे में लेना चाहिए था। उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, संसद का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में सरकार को सभी मुद्दों को एक तरफ रखकर अमेरिका की तरफ से लगाए गए पारस्परिक शुल्क के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे अमेरिका की पारस्परिक टैरिफ नीति पर दिया बयान - फोटो : एएनआई / पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप ने टैरिफ नीतियों का एलान कर दिया है। टैरिफ के मुद्दे पर भारत में भी चर्चा हो रही है। ताजा घटनाक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनीतिक दल- शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने टैरिफ के मुद्दे पर केंद्र सरकार से संसद में चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को सभी विपक्षी दलों को भरोसे में लेना चाहिए। बकौल उद्धव, सरकार ने समय रहते टैरिफ के खतरों के प्रति लोगों को सतर्क नहीं किया। संसद के दोनों सदनों में प्राथमिकता के आधार पर अमेरिकी सरकार के पारस्परिक टैरिफ के फैसले से जुड़े पहलुओं पर चर्चा होनी चाहिए थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Tariffs: ट्रंप के जवाबी टैरिफ का भारत को फायदा या नुकसान, कैसे खुद अमेरिका को झेलनी पड़ सकती है परेशानी?



ये भी पढ़ें- US Tariffs: अमेरिका ने भारत पर 26 नहीं 27% का टैरिफ लगाया, ट्रंप की घोषणा और आधिकारिक आदेश में दर अलग-अलग
विज्ञापन



संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें