फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने की तानाशाह सद्दाम हुसैन की तारीफ, मचा बवाल

Thu, 07 Jul 2016 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : file photo
विज्ञापन
तानाशाह सद्दाम हुसैन आज जिंदा होता को ट्रंप की बात सुनकर जरूर खुश होता। 
विज्ञापन


अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा बयान दिया है कि वह आलोचनाओं से घिर गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप एक उत्तरी कैरोलिना के रालेघ में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस सभा में ट्रंप ने कहा कि सद्दाम हुसैन एक बुरा आदमी था लेकिन एक काम वह अच्छी तरह करता था, वह आतंकवादियों को मार देता था। इसी के साथ ही ट्रंप ने इराक को आतंक की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कहा।

सद्दाम की तारीफ करने पर ट्रंप चारों ओर से घिर गए। ट्रंप के अपनी पार्टी के ही लोग उनके बयान से असहज महसूस कर रहे हैं। ट्रंप के बचाव में पार्टी के लोगों से जवाब देते नहीं बन रहा है।
विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन के वरिष्ठ नीति सलाहकार जेक सुलिवन ने खतरनाक तानाशाह की तारीफ करने पर ट्रंप की निंदा की।
Trending Videos
विज्ञापन

'हिलेरी-ओबामा की नजदीकी से ईष्या के कारण दिया ट्रंप ने ऐसा बयान'

- फोटो : file photo
रिपब्लिकन पार्टी के हाउस हाउस स्पीकर पॉल रियान ने कहा कि सद्दाम हुसैन 20वीं सदी के सबसे खतरनाक लोगों में से एक था। उन्होंने आगे कहा कि उसने अपने ही लोगों पर रायायनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए नरसंहार किया। वह बुरा शख्स था। 

रियान ने कहा कि ट्रंप ने ऐसा बयान हिलेरी और ओबामा की नजदीकी से ईष्या के कारण दिया।

ट्रंप के बयान की सोशनल मीडिया पर भी खूब निंदा हो रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये भी संभावना जता रहे हैं कि ट्रंप अपने फायदे के लिए ओसामा बिन लादेन की तारीफ भी कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें