तानाशाह सद्दाम हुसैन आज जिंदा होता को ट्रंप की बात सुनकर जरूर खुश होता।
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा बयान दिया है कि वह आलोचनाओं से घिर गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप एक उत्तरी कैरोलिना के रालेघ में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस सभा में ट्रंप ने कहा कि सद्दाम हुसैन एक बुरा आदमी था लेकिन एक काम वह अच्छी तरह करता था, वह आतंकवादियों को मार देता था। इसी के साथ ही ट्रंप ने इराक को आतंक की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी कहा।
सद्दाम की तारीफ करने पर ट्रंप चारों ओर से घिर गए। ट्रंप के अपनी पार्टी के ही लोग उनके बयान से असहज महसूस कर रहे हैं। ट्रंप के बचाव में पार्टी के लोगों से जवाब देते नहीं बन रहा है।
हिलेरी क्लिंटन के वरिष्ठ नीति सलाहकार जेक सुलिवन ने खतरनाक तानाशाह की तारीफ करने पर ट्रंप की निंदा की।