पिछले दिनों भारत और अमेरिका के द्वीपक्षीय रिश्तों में कुछ खटास आई थी जिसे भुलाकर एक व्यापार समझौता किया जाएगा। मोदी और इमरान एक ही दिन 21 सितंबर को अमेरिका पहुंचेंगे और 27 सितंबबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भाषण दे सकते हैं। यूएन एसेंबली के कार्यक्रम से इतर प्रधानमंत्री दुनियाभर के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
यह पाकिस्तान के लिए झटका होगा क्योंकि उसकी विश्व स्तर पर भारत की छवि खराब करने की कोशिशें असफल होती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी अपने समकक्षों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। जिसके लिए जयशंकर फिनलैंड दौरे से सीधे अमेरिका पहुंचेंगे।