फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump India Visit Live: दिल्ली पहुंचे ट्रंप, पत्नी और बेटी के साथ आगरा में किया ताज का दीदार

Mon, 24 Feb 2020 10:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद और कट्टर इस्लाम पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमने आईएस के दरिंदे बगदादी को मार गिराया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने होली-दीवाली, भांगड़ा, तेंदुलकर-कोहली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद को हराने में साथ हैं। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। यहां पढ़िए ट्रंप दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:22 PM, 24-Feb-2020

भारत-अमेरिका साझेदारी पर ट्रंप मोदी के बीच व्यापक वार्ता होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी भारत यात्रा के मुख्य चरण के लिए सोमवार शाम दिल्ली पहुंचे और यहां उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत बातचीत का कार्यक्रम है।ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति आज दोपहर के करीब वाशिंगटन से सीधे अहमदाबाद पहुंचे थे। 

हवाईअड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मंगलवार सुबह उनका परंपरागत रूप से स्वागत किया जाएगा। ट्रंप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट भी जाएंगे। बाद में हैदराबाद हाउस में मोदी और ट्रंप की अकेले में और फिर प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत होगी।

09:47 PM, 24-Feb-2020

आईटीसी मौर्या तक जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा कड़ी 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आईटीसी मौर्य होटल में ठहरेंगे और इसी के मद्देनजर होटल और उसके आस-पास सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजार किए गए हैं। ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उच्च-स्तरीय अमेरिकी अधिकारियों के साथ सोमवार शाम होटल में चेक-इन कर सकते हैं। होटल के प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़ाई से निगरानी की जा रही है। ट्रंप के दिल्ली में होने तक होटल में कोई बुकिंग नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अमेरिका की खुफिया सेवा के साथ मिलकर भी काम कर रही हैं।
 

07:35 PM, 24-Feb-2020

दिल्ली पहुंचे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा से दिल्ली पहुंचे। वह कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। 
 
 

विज्ञापन
06:40 PM, 24-Feb-2020

ट्रंप दिल्ली के लिए रवाना

ताजमहल देखने के बाद डोनाल्ड ट्रंप आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। 
 

06:08 PM, 24-Feb-2020

ट्रंप ने अपने परिवार संग ताजमहल परिसर में करीब एक घंटे का समय बिताया।

विज्ञापन
06:00 PM, 24-Feb-2020

डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल का दीदार करने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
 

 

05:53 PM, 24-Feb-2020

ट्रंप, मेलानिया और इवांका करीब एक घंटे से ताजमहल का दीदार कर रहे हैं। 

05:40 PM, 24-Feb-2020

इवांका ट्रंप ने अपने पति जेरेड कुशनर के साथ ताज के सामने तस्वीरें खिचंवाई। 
 

 

05:36 PM, 24-Feb-2020
आगुंतक पुस्तिका में ट्रंप का संदेश - फोटो : ANI

ट्रंप ने ताजमहल की आगुंतक पुस्तिका में भारत के सांस्कृतिक इतिहास की तारीफें की। उन्होंने लिखा कि ताजमहल की खूबसूरती प्रेरित और हैरान करती है। यह भारतीय संस्कृति की सुदंरता और समय से परे उदाहरण का एक नायाब नमूना है। शुक्रिया भारत!

05:27 PM, 24-Feb-2020

इवांका अपने मोबाइल में ताजमहल की तस्वीरें कैद करने में लगी हैं। 
 

 

05:21 PM, 24-Feb-2020

ट्रंप और मेलानिया के अलावा इवांका ट्रंप भी अपने पति जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल का दीदार कर रही हैं। 

05:16 PM, 24-Feb-2020

डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया एक-दूसरे का हाथ पकड़ ताजमहल का निहार रहे हैं। साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। दोनों एक दूसरे से बात करने में भी व्यस्त दिख रहे हैं। 

05:11 PM, 24-Feb-2020
गाइड संग ट्रंप और मेलानिया - फोटो : ANI

ट्रंप और मेलानिया ताजमहल का दीदार कर रहे हैं। एक गाइड उन्हें इसके इतिहास के बारे में बताने में लगा है। 

05:06 PM, 24-Feb-2020

राष्ट्रपति ट्रंप ताजमहल की आंगुतक पुस्तिका में अपने अनुभवों को लिख रहे हैं। उनके साथ मेलानिया भी हैं। 
 
 

 

05:02 PM, 24-Feb-2020

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने काफिले के साथ आगरा एयरपोर्ट से करीब 12 किलोमीटकर का सफर तय कर ताजमहल पहुंच गए हैं। 

04:54 PM, 24-Feb-2020

हवाई अड्डे से ताजमहल तक के रास्ते में जगह-जगह कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसके अलावा छात्र भी भारत और अमेरिका का झंडा लेकर खड़े हुए हैं।
 

 

04:29 PM, 24-Feb-2020

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला ताजमहल के लिए रवाना हो गया है। 
 

04:25 PM, 24-Feb-2020

एयरपोर्ट पर ट्रंप के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कलाकार मयूर नृत्य पेश कर रहे हैं। ट्रंप भी तालियां बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। 
 

04:24 PM, 24-Feb-2020

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगरा की जमीन पर कदम रखा। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। यहां से ट्रंप का पूरा परिवार ताजमहल के लिए रवाना होने वाला है। 
 

04:23 PM, 24-Feb-2020

ट्रंप के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर इवांका ट्रंप और उनके पति भी हैं। 

04:13 PM, 24-Feb-2020

अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विशेष विमान से आगरा पहुंच चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी हैं। ट्रंप और मेलानिया जल्द ही ताजमहल का दीदार करेंगे।
 

03:00 PM, 24-Feb-2020

आगरा के लिए रवाना हुए ट्रंप-मेलानिया

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में  'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। थोड़ी देर बाद वे दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करेंगे।
 
 

02:33 PM, 24-Feb-2020

अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा युद्धाभ्यास करता है भारत: मोदी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करता है। आज जिस देश के साथ भारत का सबसे व्यापक अनुसंधान और विकास साझेदारी पार्टनरशिप है- वो अमेरिका है। आज भारत एक साथ सबसे ज्यादा उपग्रह भेजने का विश्व रिकॉर्ड ही नहीं बना रहा, बल्कि आज भारत सबसे तेज फाइनेंशियल इंक्लूजन करके भी विश्व रिकॉर्ड बना रहा है। हर क्षेत्र में हमारी दोस्ती का दायरा बढ़ रहा है। नई चुनौतियां बदलाव की नींव रख रही हैं। दशक की शुरुआत में ट्रंप का भारत आना सम्मान की बात। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। आतंकवाद को हराने में हम साथ हैं। दोनों देशों का डिजिटल सहयोग बढ़ेगा।

02:19 PM, 24-Feb-2020

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर हैं प्रतिबद्ध: डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। हमने आईएसआईएस दरिंदे बगदादी को मार गिराया। हम पाकिस्तान के साथ मिलकर सीमा पार आतंकवाद को रोकने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने इसरो के चंद्रयान मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत के साथ अपने अतंरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि भारत भविष्य में और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा। 

02:14 PM, 24-Feb-2020

ट्रंप ने शाहरुख से लेकर कोहली और भांगड़ा से दिवाली तक का किया जिक्र

मोटेरा स्टेडियम में अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की फिल्म शोले, क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, भांगड़ा डांस, भारत के रंगों के त्योहार होली और दीपों के त्योहार दीवाली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की।

02:11 PM, 24-Feb-2020

मोदी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा है भारत: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ज्यादातर घरों में लोग गैस पर खाना बना रहे हैं। भारत में काफी सारी विविधताएं हैं लेकिन फिर भी यहां के लोगों की एकता विश्व में एक मिसाल है।

02:02 PM, 24-Feb-2020

भारत की इज्जत करता है अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, 'अमेरिका भारत से प्यार, उसकी इज्जत करता है और भारत के लोगों का हमेशा वफादार और निष्ठावान दोस्त बना रहेगा। हम हमेशा भारत के इस भव्य स्वागत को याद करेंगे। भारत हमारे दिल में विशेष स्थान रखता है। पीएम मोदी ने अपना करियर चाय वाले के तौर पर शुरू किया था, उन्होंने एक चाय बेचनेवाले का काम किया है। इससे पता चलता है कि भारतीय किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको बता दूं वह बहुत मजबूत हैं।'
 
 

01:55 PM, 24-Feb-2020

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक मंच पर हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ट्रंप का दौरा परिवार की मिठास दे रही है। भारत और अमेरिका की दोस्ती गहरी हुई। आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक मंच पर हैं। हर जगह भारत की विविधता के रंग हैं। विविधता से भरे भारत में ट्रंप का स्वागत है। अमेरिका की प्रथम महिला का भारत आना सम्मान की बात है। जेरेड और इवांका को यहां देखकर खुशी हो रही है। पूरा भारत ट्रंप का स्वागत कर रहा है। बहुत कुछ है जो हम साझा करते हैं। जैसे की- साझा मूल्य और आदर्श, उद्यम और नवाचार की साझा भावना। साझा किए गए अवसर और चुनौतियां, साझा आशाएं और आकांक्षाएं। वहां स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है और यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है।'
 
 

01:51 PM, 24-Feb-2020

नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का हुआ आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आगाज करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पांच महीने पहले का इतिहास खुद को दोहरा रहा है। मैंने हाउडी मोदी से अमेरिकी यात्रा की शुरुआत की थी और आज मेरे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नमस्ते ट्रंप के लिए अहमदाबाद आए हैं। 

01:45 PM, 24-Feb-2020

नमस्ते ट्रंप से गूंजा पूरा स्टेडियम

प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप मोटेरा स्टेडियम पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं ने नमस्ते ट्रंप क्रार्यक्रम की आगाज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत माता की जय' और 'इंडिया-यूएस फ्रेंडशिप लॉन्ग लिव' के नारे लगवाए।
 
 

01:36 PM, 24-Feb-2020

मोटेरा स्टेडियम पहुंचे मोदी-ट्रंप, शाह से मिलवाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अपनी पत्नी मेलानिया के साथ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री ने ट्रंप को गृह मंत्री अमित शाह से मिलाया। स्टेडियम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रेत भी मौजूद हैं।
 
 

01:24 PM, 24-Feb-2020

मोटेरा स्टेडियम पहुंचे मोदी-ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मोटेरा स्टेडियम पहुंच गए हैं। वह यहां 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
 
 

01:19 PM, 24-Feb-2020

आंगतुक पुस्तिका में गांधी का नहीं किया जिक्र

साबरमती आश्रम में ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को अच्छा दोस्त बताया और इस यात्रा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हालांकि उन्होंने आंगतुक पुस्तिका में महात्मा गांधी के बारे में कुछ नहीं लिखा।
 
 

12:55 PM, 24-Feb-2020

मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हुए मोदी-ट्रंप

ट्रंप ने साबरमती आश्रम की आगंतुक पुस्तिका में लिखा, 'मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शानदार यात्रा के लिए धन्यवाद।' इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हो गए हैं। वह यहां नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
 
 

12:37 PM, 24-Feb-2020

ट्रंप और मेलानिया ने चलाया चरखा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने साबरमती आश्रम में चरखा चलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्रम में दोनों का स्वागत किया। 1917 में महात्मा गांधी ने इस आश्रम की स्थापना की थी। मेलानिया और ट्रंप ने आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा।
 

12:29 PM, 24-Feb-2020

साबरमती पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती आश्रम पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद का स्वागत किया।
 

12:15 PM, 24-Feb-2020

साबरमती आश्रम के लिए रवाना हुए मोदी-ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाईअड्डे से साबरमती आश्रम के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने हवाईअड्डे पर प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत किया था। 
 

12:09 PM, 24-Feb-2020

पांचवी बार ट्रंप से मिले मोदी

मोदी और ट्रंप ने सोमवार को पांचवी बार मुलाकात की। ट्रंप दो बार मोदी का वाशिंगटन में स्वागत कर चुके हैं। वहीं पिछले साल ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में पहुंच कर उन्होंने अपने सहयोगियों को चौंका दिया था। वहीं मोदी को पहली बार ट्रंप का भारत में स्वागत करने का मौका मिला है। इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों और मजबूत होंगे।

12:02 PM, 24-Feb-2020

ट्रंप का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

हवाईअड्डे पहुंचने पर डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत किया।
 
 

11:52 AM, 24-Feb-2020

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अहमदाबाद हवाईअड्डे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंच गए हैं। वह प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं।
 
 

11:39 AM, 24-Feb-2020

अहमदाबाद पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर और शीर्ष अधिकारियों के साथ अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर उनका स्वागत करेंगे।
 
 

11:24 AM, 24-Feb-2020

अतिथि देवो भव: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने ट्रंप के ट्वीट के जवाब में लिखा, अतिथि देवो भव:।
 
 

11:11 AM, 24-Feb-2020

सौरव गांगुली और जय शाह पहुंचे मोटेरा स्टेडियम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और बीसीसीआई सचिव जय शाह अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।

11:06 AM, 24-Feb-2020

ट्रंप का विमान भारतीय वायुसीमा में दाखिल

ट्रंप का विमान भारतीय वायुसीमा में दाखिल हो गया है। थोड़ी देर में वो अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

10:58 AM, 24-Feb-2020

मोटेरा स्टेडियम में कलाकारों का नृत्य प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के आगमन से पहले अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में कलाकारों के एक समूह द्वारा नृत्य प्रदर्शन जारी है।
 

10:43 AM, 24-Feb-2020

अहमदाबाद में छाए भारत-अमेरिकी संबंधों का बखान करते इश्तेहार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के मद्देनजर अहमदाबाद में सभी ओर विविध इश्तेहार लगाए गए हैं जिनमें भारत और अमेरिका के बीच संबंध, लोकतंत्र आदि का बखान किया गया है। मसलन एक पोस्टर में लिखा है ‘दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र मिलेगा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से’। वहीं ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम से जुड़े किसी भी पोस्टर पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तस्वीर नहीं है।

10:30 AM, 24-Feb-2020

अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया, बेटी-दामाद और शीर्ष अधिकारियों के साथ अहमदाबाद अतंरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे।
 
 

10:26 AM, 24-Feb-2020

जल्द सबसे मिलेंगे: डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, 'हम भारत आने के लिए तत्पर हैं। हम रास्ते में हैँ, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!'
 
 

10:18 AM, 24-Feb-2020

स्कूली बच्चे देंगे प्रस्तुती

अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास स्कूली छात्र प्रस्तुती देंगे। वह उन कलाकारों में शामिल हैं जो ट्रंप और मोदी के रोडशो के दौरान प्रस्तुती देंगे।
 
 

09:47 AM, 24-Feb-2020

साबरमती आश्रम के पास नृत्य प्रस्तुती देंगे जम्मू-कश्मीर के कलाकर

अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के पास जम्मू-कश्मीर के कलाकारों का एक समूह नृत्य प्रस्तुती देगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोडशो के दौरान वह प्रस्तुती देने वालों में से एक हैं।
 
 

09:28 AM, 24-Feb-2020

दिल्ली में लगे ट्रंप, मेलानिया और पीएम मोदी के होर्डिंग

राजधानी दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। अहमदाबाद और आगरा जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और मेलानिया दिल्ली आएंगे।
 
 

09:24 AM, 24-Feb-2020

मोटेरा स्टेडियम में आगंतुकों का प्रवेश शुरू

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आगंतुकों का प्रवेश शुरू हो गया है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में भाग लेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप आज एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे हैं।
 
 

09:17 AM, 24-Feb-2020

भारत-अमेरिका के झंडे लेकर खड़े हैं छात्र

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करने के लिए अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के पास स्थित सोला भागवत स्कूल के छात्र हाथों में भारत और अमेरिका के झंडे लेकर खड़े हैं।
 
 

09:13 AM, 24-Feb-2020

अहमदाबाद के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वह यहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रोडशो करेंगे और मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
 
 

09:02 AM, 24-Feb-2020

भारत कर रहा है आपका इंतजार: पीएम मोदी

लगभग दो घंटे बाद ट्रंप भारत पहुंच जाएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत आपका इंतजार कर रहा है। उन्होंने लिखा, 'ट्रंप भारत आपका इंतजार कर रहा है। आपकी यात्रा निश्चित तौर पर दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करेगी। जल्द ही अहमदाबाद में आपसे मुलाकात होगी।'



 
 

07:42 AM, 24-Feb-2020

पत्नी और बेटी के साथ आगरा में ताज का दीदार करने के बाद दिल्ली पहुंचे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर और अपने शीर्ष अधिकारियों के साथ आज दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। यह राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा है। इस दौरान उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा और रणनीतिक रिश्तों में और मजबूती की उम्मीद है। ट्रंप भारत में 36 घंटे तक रहेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही दोनों नेता हवाई अड्डे से 22 किलोमीटर लंबा रोडशो निकालेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें