अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष मीडिया संस्थानों के अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों को बुलाकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने पत्रकारों को 'बेईमान' और 'धोखेबाज झूठा' बताया है। यह निजी बैठक चुनाव के बाद नई सरकार और मीडिया के बीच मेलजोल बैठाने को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन ट्रंप ने बैठक में पत्रकारों, एंकरों और अधिकारियों पर अपनी भड़ास निकालने लगे।
इसके अलावा ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स को विफल अखबार बताते हुए उसके साथ होने वाले साक्षात्कार को पहले रद्द कर दिया, लेकिन फिर कुछ देर बाद दोबारा से साक्षात्कार के लिए आने को कहा। उनका कहना था कि अखबार ने आखिरी क्षणों में साक्षात्कार की शर्तों में बदलाव कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया।
सोमवार को न्यूयॉर्क में आयोजित बैठक में एबीसी न्यूज, सीएनएन, एनबीसी न्यूज, एमएसएनबीसी और फॉक्स न्यूज समेत अन्य चैनल के शीर्ष पत्रकार, एंकर और अधिकारी शामिल रहे। आम तौर पर चुनाव के बाद मीडिया और राजनेताओं के बीच गिला शिकवा दूर करने के लिए बुलाई जाती है। ट्रंप टावर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने वाले पत्रकारों के हवाले से वाशिंगटन पोस्ट ने कहा, ‘चुनाव के बाद मीडिया के साथ सामंजस्य बैठाकर अच्छे संबंध बनाने की बजाय ट्रंप लड़ाई के मूड में नजर आए।
उन्होंने सोचे समझे लहजे में कांफ्रेंस में मौजूद पत्रकारों और एंकरों से कहा कि वे (मीडिया) उनके दर्शकों को निष्पक्ष एवं सही खबर उपलब्ध कराने में विफल रहे।' ट्रंप ने कहा कि मीडिया उनकी (ट्रंप) लाखों अमेरिकियों से की गई अपील को समझने में नाकाम रही है। इतना ही नहीं, 70 वर्षीय ट्रंप ने पत्रकारों और एंकरों के लिए 'बेईमान' और
ये दिग्गज पत्रकार और एंकर रहे मौजूद
donald trump
'धोखेबाज झूठा' शब्दों का कई बार इस्तेमाल किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस बैठक को फायरिंग स्क्वाड करार दिया है। ट्रंप ने इसकी शुरुआत सीएनएन के प्रमुख पर निशाना साधने के साथ की। हालांकि ट्रंप के अभियान की चेयरपर्सन ने इनका खंडन किया है।
ट्रंप की बैठक में एबीसी न्यूज के एंकर जॉर्ज स्टेफनोपूलस एवं डेविड मुइर, सीएनएन के पत्रकार वोल्फ ब्लित्जर एवं एंकर एरिन बर्नेट, एबीसी न्यूज की संवाददाता मार्था रद्दत्ज, सीएनएन वर्ल्डवाइड के चेयरमैन जेफ जुकर, एनबीसी न्यूज के प्रेसिडेंट डेबोरा तुर्नेस, एमएसएनबीसी के प्रेसिडेंट फिल ग्रिफिन, एबीसी न्यूज के प्रेसिडेंट जेम्स गोल्डस्टोन और फॉक्स न्यूज के शीर्ष अधिकारी बिल शाइन, जैक अबर्नेथी, जय वलास और सुजान्ने स्कॉट जैसे दिग्गज मौजूद रहे। ट्रंप ने इनसे कहा कि यहां पर मीडिया के झूठे और बेईमान पत्रकार, एंकर और अधिकारी मौजूद हैं।