फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक पीएम ने अपने ही फैसले पर शुरू की रायशुमारी

Wed, 23 Nov 2016 03:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले पर विपक्ष की ओर से जारी सियासी बवाल और नकदी हासिल करने और पुराने नोट बदलवाने में हो रही परेशानी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ही फैसले पर रायशुमारी की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक के तत्काल बाद प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ऐप पर नोटबंदी के फैसले के विभिन्न आयामों पर लोगों से दस सवालों पर अपनी राय देने का अनुरोध करने के साथ सुझाव भी मांगे हैं। सवाल आतंकवाद, भ्रष्टाचार, कालाधन के अलावा लोगों की परेशानी से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री के अपने ही फैसले पर रायशुमारी के जरिये जनता से सीधा संवाद को विपक्ष पर पलटवार की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को संसदीय दल की बैठक में अपने भाषण के दौरान बार-बार भावुक हुए पीएम ने कालेधन के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की घोषणा की।

उन्होंने इसे गरीबों के हक में लिया फैसला बताते हुए कहा कि कालेधन के खिलाफ लड़ाई में नोटबंदी का फैसला अंतिम नहीं बल्कि शुरुआती कदम है। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए सांसदों को जनता के बीच रह कर इस फैसले का लाभ बताने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि नोटबंदी का फैसला गरीबों-मजदूरों के हक में है। राजनीति में वह खुद या अपनों के लिए नहीं गरीबों के लिए आए हैं। गरीबों का कल्याण उनका सबसे प्रमुख और अनिवार्य एजेंडा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चूंकि यह फैसला गरीबों-मजदूरों-ईमानदारों के हम में है। इसलिए सांसद इसे सर्जिकल स्ट्राइक का नाम ना दें। उन्होंने कहा कि कालाधन और भ्रष्टाचार देश के लिए अभिशाप है। यही गरीबी का मुख्य कारण भी है। इसलिए सरकार ने इन समस्याओं के खिलाफ नोटबंदी के फैसले के जरिए मजबूत और सतत लड़ाई की शुरुआत की है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान इस फैसले के बारे में विपक्ष पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसद अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को इस फैसले का लाभ बता कर विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब दें।

संसदीय दल की बैठक के तत्काल बाद पीएम मोदी ने ट्वीट के माध्यम से नोटबंदी के फैसले पर रायशुमारी की जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए तैयार किए गए नरेंद्र मोदी एप पर डाले गए 10 सवालों पर लोगों से अपनी राय व्यक्त करने की अपील की।

यह ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेबसाइट www.narendramodi.in का ही ऐप है, जिसे प्ले स्टोर पर Narendra Modi सर्च करके इन्स्टॉल किया जा सकता है। इस ऐप में रजिस्टर करने के बाद यूजर्स को सर्वे का लिंक क्लिक करना होगा और फिर एक के बाद एक सवाल आते चले जाएंगे। 
विज्ञापन

पीएम ने रायशुमारी के लिए पुछे ये 10 सवाल

मोदी - फोटो : self
प्रधानमंत्री के इस कदम को संसद में लगातार हंगामा कर रहे विपक्ष को जवाब देने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इस फैसले के बाद गोवा में आयोजित अपनी पहली रैली में भी प्रधानमंत्री भाषण के दौरान बेहद भावुक हो गए थे।

ये हैं दस सवाल-
1. नोटबंदी के सरकार के फैसले पर आप क्या सोचते हैं?
2. क्या आपको लगता है कि देश में काला धन है?
3. क्या आपको लगता है कि भ्रष्टाचार-कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़ी जानी चाहिए?
4. भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के प्रयास पर आपकी सोच क्या है?
5. 500-1000 के नोटों को बंद करने के फैसले पर आप क्या सोचते हैं?
6. आपको लगता है कि इस फैसले से काले धन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को रोकने में मदद मिलेगी?
7. क्या इस फैसले से उच्च शिक्षा, रियल एस्टेट तक आम आदमी की पहुंच होगी?
8. नोट बंदी पर असुविधा को आपने कितना महसूस किया?
9. क्या भ्रष्टाचार के विरोधी इसके समर्थन में लड़ रहे हैं?
10. क्या आप इस मामले में सरकार को कोई सुझाव देना चाहते हैं?

जेटली बोले, गरीबी मिटाएगी नोटबंदी
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि नोटबंदी पर विपक्ष को छोड़ कर सारा देश सरकार के साथ है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में बैंकों में जमा हुई भारी नकदी के जरिये गांव और गरीब पर नजरे इनायत करने का साफ संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे गरीबी हटाने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें