फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने 'एयर फोर्स वन' विमानों को दिया था नया रंग, क्या बाइडन इस फैसले को लेंगे वापस!

Thu, 21 Jan 2021 07:59 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
1 of 6
एयरफोर्स वन - फोटो : File Photo
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बुधवार को व्हाइट हाउस विदाई हो गई और जो बाइडन ने नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। बाइडन ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप के कई फैसलों को बदल दिया है। ऐसे में ट्रंप का 'एयर फोर्स वन' विमानों के रंग बदलने का फैसला भी चर्चा में आ गया है। ट्रंप ने 'एयर फोर्स वन' विमानों का रंग बदल दिया था, तो क्या बाइडन इस फैसले को भी वापस ले लेंगे? आइए बताते हैं कि 'एयर फोर्स वन' विमानों का रंग है और ट्रंप ने कौनसा रंग बदला था...
विज्ञापन

2 of 6
एयर फोर्स वन विमान - फोटो : boeing.com
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल में 'एयर फोर्स वन' विमानों के लिए पुराने रंग को बदलते हुए लाल, सफेद और नीले रंगों का अनावरण किया था। ट्रंप के नए रंग वाले विमान 2024 में मिलने हैं, जबकि वर्तमान 'एयर फोर्स वन' विमानों का रंग नीला और सफेद है।

विज्ञापन

3 of 6
एयर फोर्स वन - फोटो : secret service
'एयर फोर्स वन' विमानों का पारंपरिक रंग
विमान के बाहर पारंपरिक हल्के आसमानी और सफेद रंग को नई डिजाइन से बदलने की इच्छा जाहिर कर चुके ट्रंप ने ओवल कार्यालय में एक टीवी साक्षात्कार के दौरान कुछ डिजाइन प्रस्तुतत किए थे। ट्रंप ने कहा था कि ये आपका नया 'एयर फोर्स वन' है और मैं यह अन्य राष्ट्रपतियों के लिए कर रहा हूं, ना कि अपने लिए कर हूं। ट्रंप ने 'एयर फोर्स वन' के दो नए विमानों के निर्माण के लिए बोइंग से करार किया था। ये 2024 तक बनकर तैयार होंगे।

4 of 6
भारत में डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
क्या है एयर फोर्स वन विमान ?
अमेरिका के राष्ट्रपति जिस विमान में यात्रा करते हैं, उसे 'एयर फोर्स वन' के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इसी विमान में देश के उपराष्ट्रपति यात्रा करें, तो इसका नाम बदलकर 'एयर फोर्स टू' हो जाता है। तकनीकी तौर पर देखें, तो अमेरिका के राष्ट्रपति जिस विमान में सफर करते हैं, वो है बोइंग 747-200B। इस विमान के लिए वायुसेना का पदनाम VC-25A है। इस विमान में संयुक्त राज्य अमेरिका का झंडा और राष्ट्रपति की मुहर साफ तौर पर देखी जा सकती है, जो राष्ट्रपति की ताकत का प्रदर्शन करती है। 'एयर फोर्स वन' आधुनिक और सुरक्षित संचार उपकरणों से लैस है।
विज्ञापन

5 of 6
एयर फोर्स वन विमान - फोटो : boeing.com
इन सुविधाओं से लैस होता है 'एयर फोर्स वन'
अमेरिका के राष्ट्रपति जिस विमान में अपनी सभी औपचारिक यात्राएं करते हैं, उसमें चार हजार स्क्वायर फीट का फ्लोर है। विमान में राष्ट्रपति के लिए एक व्यापक सुईट है, जिसमें एक बड़ा ऑफिस, कॉन्फ्रेंस रूम और शानदार शौचालय है। इसके अलावा विमान में एक मेडिकल सुईट भी है, जिसमें एक डॉक्टर हमेशा रहता है। विमान में तैयार की गई रसोई में इतना सामान उपलब्ध रहता है कि एक बार में 100 से अधिक लोगों को आराम से खाना खिलाया जा सके।

इसके अलावा यात्रा के दौरान जो भी अधिकारी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहेंगे, उनके लिए भी इस विमान में अलग से कमरे बनाए गए हैं। इन अतिरिक्त अधिकारियों में वरिष्ठ सलाहकार, खुफिया सेवा अधिकारी, यात्रा करने वाली मीडिया और दूसरे अतिथि शामिल होते हैं। इसमें एक खास बात यह है कि राष्ट्रपति के विमान के आगे कई कार्गो विमान उड़ान भरते हैं, जो दूरदराज के स्थानों पर राष्ट्रपति को आवश्यक सेवाएं पहुंचा सकते हैं। मौजूदा समय में जिस विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति सफर करते हैं, वो रिटायरमेंट के करीब है, लेकिन राष्ट्रपति के लिए नए विमान की तैयारी चल रही है और जल्द ही उससे उड़ानें भरनी भी शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एयर फोर्स वन - फोटो : Social Media
फ्लाइंग व्हाइट हाउस
अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए जितने भी विमान तैयार किए जाते हैं, उन्हें फ्लाइंग व्हाइट हाउस (Flying White House) और फ्लाइंग ओवल ऑफिस (flying Oval Office ) के नाम से भी जाना जाता है। 'एयर फोर्स वन' के तौर इस्तेमाल किए जाने वाला VC-25A विमान आधुनिक तकनीकी से लैस है। इस विमान में 76 यात्री सफर कर सकते हैं और इसमें 26 स्टाफ के कर्मचारी होते हैं। ये विमान विद्युत चुंबकीय पल्सेज के खिलाफ भी सुरक्षित हैं। एयर फोर्स वन' अमेरिका के राष्ट्रपति के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें