फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'राहुल से इतिहास मत सीखिए', भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेता के पॉडकास्ट की गिनाईं गलतियां, जमकर उड़ाई खिल्ली

Sun, 20 Apr 2025 10:41 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक बार फिर राहुल गांधी के बयान पर सियासत में गर्माहट तेज हो गई है। जहां अब भाजपा नेता लहर सिंह सिरोया ने राहुल गांधी के इतिहास के ज्ञान को लेकर सवाल खड़ा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति राहुल जी से इतिहास नहीं सीखे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक यूट्यूब वीडियो में दिए गए बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां उन्होंने एक पॉडकास्ट कहा कि महात्मा गांधी को यू.के. (इंग्लैंड) में ट्रेन से फेंका गया था, जिसके बाद उनके परदादा और उनके चचेरे भाइयों ने बदला लिया। राहुल गांधी के इस बयान पर लगातार रूप से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी बीच भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया ने इस बयान को लेकर राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया है। साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति राहुल गांधी से इतिहास ना सिखा।

बता दें कि राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर डाले एक वीडियो में महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की भूमिका का जिक्र करते हुए अपने राजनीतिक सफर को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के साथ जो हुआ, वह उनके परिवार के लिए प्रेरणा बना। लेकिन भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया ने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महात्मा गांधी को इंग्लैंड में नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका में ट्रेन से फेंका गया था। उन्होंने कहा कि यह सुनकर मैं बहुत निराश हुआ। यहां तक कि एक सामान्य पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी जानता है कि 1893 में गांधी जी को डरबन से प्रिटोरिया जाते वक्त ट्रेन से निकाला गया था, इंग्लैंड में नहीं।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र की सियासी हलचल: क्या बीएमसी चुनाव से पहले साथ आएंगे राज-उद्धव ठाकरे? मराठी अस्मिता के लिए मिलाए सुर

'इतिहास न पढ़ाओ राहुल जी'
भाजपा सांसद ने आगे दावा किया उन्होंने वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया है ताकि बाद में राहुल गांधी या उनकी टीम इसे एडिट कर न सके। उन्होंने यूट्यूब का ऑटो कैप्शन भी सेव किया है जिसमें राहुल के शब्द स्पष्ट सुने जा सकते हैं। सिरोया ने आगे तंज कसते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति राहुल जी से इतिहास नहीं सीखे। दुख की बात है कि नेहरू सेंटर के लोग और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने वीडियो जारी करने से पहले इस गलती को नहीं सुधारा।

नेहरू के विरोध के जिक्र पर भी बवाल

विज्ञापन

राहुल गांधी ने वीडियो में यह भी कहा कि उनके परदादा (नेहरू) और उनके चचेरे भाई गांधी जी के साथ हुए अपमान का बदला लेने के लिए इलाहाबाद रेलवे स्टेशन गए थे और अंग्रेजों को ट्रेन से निकाला। इस पर सिरोया ने व्यंग्य करते हुए कहा कि 1893 में नेहरू जी केवल 4 साल के थे। क्या 4 साल का बच्चा वाकई जाकर विरोध करेगा?

ये भी पढ़ें:- Asaduddin Owaisi: 'कोर्ट को धमकी दे रही भाजपा', निशिकांत दुबे की शीर्ष अदालत पर की गई टिप्पणी पर भड़के ओवैसी

राहुल के साथ वीडियो में संदीप दीक्षित भी थे शामिल
गौरतलब है कि इस वीडियो में राहुल गांधी के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित बातचीत कर रहे थे। यह बातचीत नेहरू सेंटर के लिए रिकॉर्ड की गई थी, जिसमें राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को केवल नेता नहीं बल्कि एक साधक और विचारक बताया। उन्होंने कहा कि उनके परदादा की "सत्य की खोज" ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें