फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के जाल में फंसने से बचे जो दे रहे हैं बिना काम की डिग्री: रघुराम राजन

Sat, 07 May 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रघुराम राजन - फोटो : ANI
विज्ञापन
एजुकेशन लोन के जरिए घटिया स्‍कूल-कॉलेज से मिलने वाली डिग्री से बचना चाहिए। ऐसे स्कूल-कॉलेज बच्चों को कर्ज में फंसा कर बिना काम की डिग्रियां दे रहे हैं। यह बात भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन ने शिव नादर यूनिसर्विर्टी के दीक्षांत समारोह में कही।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जब एजुकेशन क्षेत्र को देखता हूं तो पता चलता है कि इस क्षेत्र में उच्च श्रेणी का शोध करना भविष्य में बहुत महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए कि सभी योग्य छात्रों को कम पैसे में ही डिग्री मिल जाए।

एजुकेशन लोन को लेकर रघुराम राजन ने कहा कि हमें एजुकेशन लोन को लेकर बहुत ही सतर्क होना चाहिए। कोशिश की जानी चा‌हिए कि जो लोन चुका सकते हैं उनसे पूरा पैसा वसूल किया जाना चाहिए। वहीं उन लोगों को छूट दी जा सकती है जिनकी परिस्थितियां ठीक नही है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में निजी शिक्षा महंगी होती जा रही है और आने वाले समय में और ज्यादा महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें