फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज और भाई के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला किया गया बंद, आकांक्षा ने मांगी माफी

Wed, 11 Sep 2019 08:48 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
युवराज सिंह के परिवार ने बुधवार को कहा कि उनके भाई जोरावर के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में युवराज का नाम दुर्भावनापूर्ण कारणों से घसीटा गया लेकिन आरोपी के माफी मांगने के बाद हाल में यह मामला निपट गया। परिवार ने कहा कि युवराज अब राहत की सांस ले सकता है।
विज्ञापन


जोरावर से अलग रह रही उनकी पत्नी आकांक्षा शर्मा ने युवराज के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। चार महीने की कानूनी लड़ाई के बाद आकांक्षा और जोरावर के बीच इस महीने तलाक हो गया। आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उनसे माफी भी मांगी।

युवराज के परिवार ने बयान में कहा कि अपने खिलाफ कानून की प्रक्रिया से बचने का कोई तरीका नहीं होने के कारण आकांक्षा शर्मा ने माफी मांग ली है और स्वीकार किया है कि उनके सभी आरोप झूठे और गलत थे। उन्होंने इन आरोपों को वापस ले लिया है।
विज्ञापन


आकांक्षा ने गुरुग्राम की अदालत में अक्तूबर 2017 में घरेलू हिंसा का मामला दायर कराया था जिसमें युवराज और उनकी मां शबनम को आरोपी बनाया गया था।

परिवार ने कहा कि फायदा उठाने की उम्मीद के साथ निजी दुर्भावनापूर्ण कारणों से युवराज की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाया गया। हम एक बार फिर युवराज पर गर्व महसूस करते हैं जिन्होंने हमेशा भगवान और इस महान देश की न्यायपालिका पर अटूट विश्वास के साथ वापसी करने का फैसला किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें