महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। घटना एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
हादसे के एक दिन बाद घटना के वक्त के कुछ सीसीटीवी वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में बॉयलर फटने से हड़कंप मच गया है।
यह है पूरा मामला
काफी दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों की कांच की खिड़कियों में दरारें आ गईं थीं। कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी यासीन ताडवी ने बताया था कि दोपहर करीब 1.40 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट के बाद आसपास की तीन फैक्टरियों में भी आग फैल गई थी। काफी दूर से धुएं और आग का गुबार देखा जा सकता था।
आठ लोग निलंबित- देवेंद्र फड़णवीस
मुख्यमंत्री शिंदे के अलावा, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर दुख जताया था। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मामले में आठ लोगों को निलंबित किया गया है। फड़णवीस ने लिखा था कि एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है।