लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। इस बार चुनाव रथ राजस्थान के कई शहरों में पहुंच रहा है। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
मतदाता चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं? वे अपने भावी सांसद या जनप्रतिनिधियों से क्या उम्मीदें रखते हैं? इन्हीं तमाम सवालों और उनके जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा जयपुर।
गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव में जयपुर से भाजपा उम्मीदवार रामचरण बोहरा चुनाव जीते थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार महेश जोशी दूसरे जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ विरेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे।
यहां देखें वीडियो-