'दिन भर घर में पड़ा रहता है, कोई काम नहीं करता', हर एक बच्चे ने अपने मां बाप से कभी न कभी ये झिड़की सुनी ही होगी। आप सभी को भी अपने मां-बाप से ये बात सुनने को मिली होगी, लेकिन जरा सोचिए कि यह बात आपके घर में पाले गए कुत्ते से बोल दिया जाए तो वो क्या करेगा।
फेसबुक यूजर मुकुल सिंह ने एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। इसका कैपश्न और भी शानदार है। इसको पढ़ते ही आपके चेहरे पर मुस्कान बिखर जाएगी और फिर धीरे-धीरे आपके दिमाग भी दिन भर घर में पड़ा रहता है वाला डायलॉग घूमने लगेगा।
मुकुल द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में सुनहरे बालों वाले एक कुत्ते की तस्वीर है, जो किचन में कुर्सी पर बैठकर बर्तन धो रहा है। तस्वीर में दिख रहा है कि सामने सिंक बर्तन से भरा हुआ है और कुत्ता एक कटोरे को धो रहा, शायद जिसमें वह खाता है।
सोशल मीडिया पर इस कुत्ते की तस्वीर जमकर शेयर हो रही है। लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। मुकुल ने बर्तन धोते कुत्ते की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा 'दिन भर घर में पड़ा रहता है अब से काम करेगा, तभी खाना मिलेगा।'