फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के सरकारी अस्पताल में घुसा कुत्ता, नवजात बच्चे को नोचते हुए बाहर ले गया और फिर...

Mon, 03 Apr 2023 12:08 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैरानी की बात है कि प्रसव वार्ड में किसी की भी नजर कुत्ते पर नहीं पड़ी। बाहर जब सिक्योरिटी गार्ड ने देखा तो उसने कुत्ते के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
अस्पताल में घुसा कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सरकारी अस्पताल से खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक कुत्ता अस्पताल में घुस गया और प्रसूति विभाग से नवजात बच्चे को नोचते हुए बाहर ले गया। हैरानी की बात है कि इस दौरान किसी की भी नजर कुत्ते पर नहीं पड़ी। बाहर जब सिक्योरिटी गार्ड ने देखा तो उसने कुत्ते के चंगुल से बच्चे को छुड़ाया। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


मैकगैन जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कुत्ते के मुंह में बच्चे को देखा। इसके बाद उसका पीछा किया। कुत्ता शनिवार सुबह करीब 7 बजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड के चारों ओर दौड़ रहा था। बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने उसकी जांच की। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी बच्चे के माता-पिता की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, शिशु की मौत का सही समय पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं के रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए आसपास के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें