फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोकेमॉन गो से धार्मिक भावनाएं आहत? गुजरात हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Wed, 07 Sep 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पोकेमॉन गो
विज्ञापन
चर्चित मोबाइल गेम 'पोकेमॉन गो' अब धार्मिक भावनाएं आहत करने के विवाद में भी फंस गया है। केंद्र और गुजरात सरकार से पूछा गया है कि क्या इस लोकप्रिय गेम की वजह से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं? सैन फ्रांसिस्को की कंपनी नायनटिक द्वारा विकसित किए गए इस गेम में एग्स जमा किए जाते हैं जो अलग-अलग पूजा स्थलों में रखे दिखाए जाते हैं।
विज्ञापन


गुजरात हाई कोर्ट ने केंद्र और गुजरात सरकार से इस मामले पर चार हफ्तों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। दरअसल, अनिल दवे नाम के एक शख्स ने इस संबंध में कोर्ट केस फाइल किया है। उनका कहना है कि एग्स हिंदू और जैन मंदिरों में प्रतिबंधित हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

यह है विवाद की जड़

pokemon go
दवे के वकील नचिकेत दवे का कहना है, 'गेम खेलते हुए लोगों को एग्स के रूप में प्वॉइंट्स मिलते है। ये सामान्य तौर पर धार्मिक स्थलों पर रखे दिखाए जाते हैं। हिंदू और जैन मंदिरों में एग्स दिखाना ईशनिंदा है। इसलिए मेरे क्लाइंट ने देश में इस खेल पर प्रतिबंध की मांग की है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें