नेशनल मेडिकल कमीशन बिल, आईएमसी (संशोधन) और कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल को लेकर शुक्रवार को देश भर में लाखों डॉक्टर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आईएमए के सभी सदस्य काले बैज पहनेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने तीनों विधेयक पर सुनवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शांतनु सेन का कहना है कि सभी सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में ज्ञापन दिए जाएंगे। हालांकि, सभी चिकित्सा सेवाएं सामान्य रूप से कार्य करेंगी। कमेटी ने विधेयक में 24 संशोधन की सिफारिश की थी, लेकिन केंद्र ने एक ही सिफारिश पर संशोधन किया।
ये विधेयक पारित हो गए तो स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही देश के संघीय ढांचे पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा। आईएमए के महासचिव डॉ. आरवी अशोकन का कहना है ने कहा कि लोकसभा में पारित आईएमसी (संशोधन) विधेयक का अर्थ अब तक समझ नहीं आ रहा।