फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सौम्या स्वामीनाथन: जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाकर रोक सकते हैं नई लहर

Thu, 10 Jun 2021 09:10 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • डब्ल्यूएचओ की वैज्ञानिक डॉक्टर स्वामीनाथन का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिला स्तर पर जांच और संक्रमण के आधार पर रणनीति बनाई जानी चाहिए। जिन लोगों में बुखार, खांसी, सर्दी जैसे लक्षण उन्हें तत्काल चिकित्सा देनी होगी। साथ ही सीरो सर्वे को लेकर भी सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Dr. soumya swaminathan - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाने से भारत नई लहर को रोक सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि सरकार को निगरानी सिस्टम पर काम करना होगा, ताकि तीसरी लहर की आशंका को दूर किया जा सके।

विज्ञापन


इसमें वायरस को समझने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग भी अहम भूमिका निभा सकता है। डॉक्टर स्वामीनाथन का कहना है कि जिला स्तर पर जांच और संक्रमण के आधार पर रणनीति बनाई जानी चाहिए। जिन लोगों में बुखार, खांसी, सर्दी जैसे लक्षण उन्हें तत्काल चिकित्सा देनी होगी। साथ ही सीरो सर्वे को लेकर भी सरकार को काम करना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 37 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है। लेकिन इनमें से अब तक 30000 सैंपल को संक्षिप्त सीक्वेंसिंग हो पाई है। जिनमें अब तक छोटे बड़े मिलाकर करीब 80 से ज्यादा स्ट्रेन सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें