फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या इंसानों से जानवरों में फैल रहा है कोरोना? शेरनी की मौत के बाद उठे सवाल

Thu, 10 Jun 2021 08:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई के चिड़ियाघर में एक नौ साल की शेरनी कोरोना संक्रमित हुई और बाद में उसकी मौत हो गई। दुनियाभर से कई ऐसे मामले सामने आए, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर जानवरों में कोरोना फैला है। 
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में चेन्नई के एक चिड़ियाघर से खबर आई कि एक नौ साल की शेरनी ने कोरोना की चपेट में आकर अपना दम तोड़ दिया। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से किसी जानवर की मौत का यह पहला मामला है। शेरनी की मौत के बाद चि़ड़ियाघर के अधिकारियों ने हाथी के एक समूह का कोरोन टेस्ट किया, ये देखने के लिए क्या उनमें से कोई संक्रमण की चपेट में आया है।

विज्ञापन


सबसे पहली बार कोरोना का मामला दिसंबर 2019 में दर्ज किया गया और तब से लेकर अबतक कई शोध इस पर किए गए। शुरुआती शोधों में बताया गया कि यह वायरस मुख्य रूप से श्वसन बूंदों और निकट संपर्क के जरिए फैल रहा है लेकिन दुनिया में कई ऐसे उदाहरण भी हैं, जो यह बताते हैं कि इंसानों और जानवरों के बीच यह संक्रमण फैला है।

ऐसा पाया गया है कि संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के बाद कई जानवरों में कोरोना का संक्रमण मिला है, इनमें ऊदबिलाव, कुत्ते, पालतू बिल्लियां, शेर और चीता जैसे जानवर शामिल हैं। 
विज्ञापन


क्या जानवरों से इंसानों को कोरोना हो सकता है?
कोरोना की शुरुआत से ही कहा जा रहा है कि ये वायरस चमगादड़ों से फैला है। हालांकि अमेरिका के सीडीसी का कहना है कि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं कि कोरोना वायरस जानवरों से इंसानों में फैला है। जानवरों से इंसानों में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा काफी कम माना गया है। 

क्या सभी जानवरों को हो सकता है कोरोना?
अमेरिका के सीडीसी के मुताबिक, अभी तक पालतू कुत्ते, बिल्ली, चिड़ियाघर में शेर और चीते, गोरिला, खेत में ऊदबिलाव और दूसरे स्तनधारी जानवरों में कोरोना का संक्रमण मिला है लेकिन हम अबतक नहीं जानते हैं कि क्या कोरोना वायरस सभी जानवरों में फैल सकता है। दुनियाभर से कई ऐसी खबरें सामने आई हैं कि जानवरों में कोरोना की पुष्टि हुई है लेकिन इनमें से ज्यादातर जानवरों में कोरोना इंसानों के संपर्क में आने पर फैला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें