फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम: 15 घंटे ड्यूटी के बाद पीपीई सूट उतारा तो ऐसा था डॉक्टर का हाल, बोले- देश के लिए कुछ करने पर गर्व

Fri, 30 Apr 2021 12:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दरअसल, डॉक्टर सोहिल ने दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया जिसमें से एक में वह पीपीई किट पहने नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में पीपीई सूट उतारने के बाद वे पसीने से भीगे हुए दिख रहे हैं। लोगों ने इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इस कठिन समय में दिन-रात लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे सभी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट किया।
विज्ञापन
डॉ. सोहिल ने सोशल मीडिया पर पीपीई सूट पहने व उसे निकालने के बाद की तस्वीरें की साझा - फोटो : @DrSohil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण देशभर की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। प्रत्येक दिन कोरोना के तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं जबकि अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इन बढ़े हुए मामलों के कारण अस्पतालों में बेड, एंबुलेंस, दवाओं, मेडिकल ऑक्सीजन व डॉक्टरों-स्टाफ की भारी कमी हो गई है। हालांकि, तब भी हमारे डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मी डटे हुए हैं और जी जान से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इसकी एक बानगी सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में भी देखने को मिली, जिसमें पीपीई सूट को 15 घंटे के बाद उतारने पर एक डॉक्टर पसीने से लथपथ दिखाई दिया। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सभी स्वास्थ्यकर्मियों व डॉक्टरों की सेवा के लिए उन्हें सराहने व धन्यवाद देने वालों की सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई।  

विज्ञापन


एक तस्वीर ने दर्शाई सभी डॉक्टरों की कड़ी मेहनत
बता दें, बुधवार (28 अप्रैल) को डॉक्टर सोहिल ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘गर्व है कि देश के लिए कुछ कर रहा हूं।’ दरअसल, डॉक्टर सोहिल ने दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया जिसमें से एक में वह पीपीई सूट पहने नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में पीपीई सूट उतारने के बाद वे पसीने से भीगे हुए दिख रहे हैं।  

तस्वीर शेयर कर लोगों से की अपील
डॉक्टर सोहिल ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से मैं कहना चाहूंगा कि हम अपने परिवार से दूर रहकर खूब मेहनत कर रहे हैं। कभी-कभार पॉजिटिव मरीज से सिर्फ एक कदम दूर, तो कभी गंभीर रूप से बीमार बुजुर्गों से एक इंच दूर होते हैं। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि कृपया टीकाकरण के लिए जाएं। सिर्फ यही कोरोना से बचने का एक समाधान है! सुरक्षित रहें।’ सोशल मीडिया पर छा गई तस्वीर
विज्ञापन

डॉक्टर सोहिल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा चुकी है। इसे जमकर वायरल किया जा रहा है। अब तक इस फोटो पर 43 हजार से ज्यादा बार लाइक और पांच हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है। साथ ही सैकड़ों लोगों ने इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इस कठिन समय में दिन-रात लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे सभी डॉक्टर्स और कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें