फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: कोविड ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने निकाला कैट 2021, आईआईएम बंगलूरू में पक्की की अपनी सीट

Fri, 21 May 2021 03:41 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद की डॉ. नूहद बरदाई ने कोविड ड्यूटी के साथ-साथ कमाल कर दिखाया। उन्होंने कॉमन एडमिशन टेस्ट निकालकर आईआईएम-बंगलूरू में अपनी एक सीट बुक कर दी। 
विज्ञापन
डॉ. नूहद बरदाई - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट काल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. नूहद बरदाई ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जो दूसरे लोगों के लिए मिसाल पेश कर सकता है। डॉ. नूहद बरदाई उस दौरान अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं, जब उनके कैट (कॉमस एडमिशन टेस्ट) का परिणाम सामने आया। डॉ. बरदाई ने अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और मेडिकल इंटर्नशिप के तहत कोविड ड्यूटी कर रही थी। 

विज्ञापन


डॉ. बरदाई ने कहा कि मैं एक साल से कोविड ड्यूटी कर रही हूं और कैट की तैयारी करने के लिए सिर्फ दो शिफ्ट के बीच में मुझे समय मिलता था। उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान काफी परेशानियां सामने आईं लेकिन आखिर कार मैंने कैट निकाल लिया। बता दें कि डॉ. बरदाई के पिता सौराष्ट्र में शिफ्ट होने से पहले अफ्रीका में व्यापार करते थे।

डॉ. बरदाई ने आगे कहा कि ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है कि कोई मेडिकल प्रोफेशनल आगे चलकर एमबीए करे या उस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल लाइन में काफी लोगों की जरूरत है और महामारी के बीच हम ये देख चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि वो डॉक्टर ही रहेंगी लेकिन अपनी प्रतिभा को दूसरे तरीके से बाहर लेकर आएंगी। 
विज्ञापन


डॉ. बरदाई ने कहा कि उनका लक्ष्य हेल्थकेयर कंसंल्टिंग में जाना है और उसके बाद अपना खुद का वेंचर शुरू करना है। डॉ. बरदाई शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। 12वीं कक्षा में डॉ. नूहद को 96.4 फीसदी अंक मिले थे। अपनी पढ़ाई के दौरान डॉ. नूहद ने सात बार कोविड ड्यूटी की। बता दें कि डॉ. नूहद ने आईआईएम-बंगलूरू में अपने लिए एक सीट बुक कर ली है।

उन्होंने आगे बताया कि एक मेडिकल छात्र होने के नाते उन्हें 10 घंटे तक पढ़ाई करने की आदत रह चुकी है। इसलिए कैट के लिए दिन में छह घंटे पढ़ना कोई बड़ी बात नहीं थी। हालांकि कोविड के दौरान पढ़ाई करने में थोड़ी दिक्कत होती थी। डॉ नूहद ने कहा कि मॉक इंटरव्यू टेस्ट ने उन्हें वास्तव में काफी तैयार कर दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें