फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, मामला दर्ज

Sat, 09 Feb 2019 06:42 PM IST
Trainee Trainee भाषा, हैदराबाद
विज्ञापन
पेट में कैंची - फोटो : ANI
विज्ञापन

शहर के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की है कि वह पिछले साल नवंबर में शहर के सरकारी अस्पताल में अपनी पत्नी का सर्जरी करवाई थी, उसी दौरान डॉक्टर ने उसकी पत्नी के पेट में एक कैंची छोड़ दी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कथित चिकित्सा लापरवाही का मामला शुक्रवार को उस वक्त सामने आया, जब 33 वर्षीय महिला अपने पेट में दर्द महसूस करने के बाद अस्पताल गई और एक एक्स-रे करवाया। उन्होंने बताया कि जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाल नुकसान पहुंचाने के आरोप में डॉक्टरों की एक टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें