फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराएं नहीं: डॉक्टर त्रेहान बोले- आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अस्पताल में भर्ती करना जरूरी नहीं

Fri, 23 Apr 2021 04:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • देश में बढ़ते संक्रमण के बीच जागरूकता के लिए अहम अपील
  • डॉक्टर त्रेहान ने बताया अस्पताल में भर्ती होने के पूर्व क्या करें
विज्ञापन
डाॅ. नरेश त्रेहान - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खौफनाक कोरोना लहर और देश में चिकित्सा संसाधनों की पड़ रही कमी के बीच देश के ख्यात चिकित्सिक व मेदांता हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. नरेश त्रेहान ने लोगों को जागरूक करने के लिए कुछ अहमें बातें कही हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि हर व्यक्ति जिसकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उसे अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे संक्रमितों को पहले एक डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। अस्पतालों के कोविड एप हैं। मेदांता का भी एप है। आप अपना विववरण उस पर भरिए और डॉक्टर से कॉल पर बात करिए। इसके बाद ही भर्ती होने का निर्णय किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


इन बातों की जानकारी डॉक्टर को दें
डॉ. त्रेहान ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को अपने फेफड़ों की स्थिति, ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट, पूर्व से यदि बीमारियां हों तो उनकी जानकारी डॉक्टर को देना चाहिए। इससे उन्हें यह तय करने में आसानी होगी कि संबंधित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की कितनी जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से भी आग्रह किया कि वे इस बात का ध्यान रखें कि किसे अस्पताल में भर्ती कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें