फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और इंजेक्शनः कोरोना के इलाज के लिए जायडस कैडिला के विराफिन को मंजूरी, लगने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत कम पड़ेगी

Fri, 23 Apr 2021 04:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच मिलेगी राहत
  • ट्रायल के दौरान मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत कम पड़ी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय औषधि महानियंत्रक ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दवा कंपनी जायडस कैडिला के विराफिन इंजेक्शन को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इसे मध्यम श्रेणी के वयस्क कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है।  इंजेक्शन को मंजूरी के बाद जायडस हेल्थकेयर के शेयर के भाव में उछाल आ गया। एनएसई में इसके दाम 3.4 फीसदी बढ़ गए। 

विज्ञापन

पहले हेपेटाइटिस सी के उपचार के काम आती थी
जायडस के जिस विराफिन इंजेक्शन को मंजूरी मिली है, उसका पूरा नाम पेगिलेटेड इंटरफेराॅन अल्फा-2 बी है। इसे मूल रूप से लीवर के रोग हेपेटाइटिस सी के उपचार के लिए 10 साल पहले मंजूरी मिली थी। अब इसे कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्रस्तावित किया गया है। 

20-25 सेंटरों पर विराफिन का ट्रायल किया गया
देशभर के 20-25 सेंटरों पर विराफिन का ट्रायल किया गया था। जायडस ने दावा किया कि विराफिन देने के बाद कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन देने की जरूरत बहुत कम पड़ी। इससे स्पष्ट है कि यह संक्रमित व्यक्ति को सांस  होने वाली तकलीफ व सांस उखड़ने की समस्या को नियंत्रित करने में कारगर है। देश में जारी मौजूदा कोरोना लहर में अधिकांश रोगी इन समस्याओं के सर्वाधिक शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 
कैसे काम करेगा विराफिन
जायडस के अनुसार विराफिन इंजेक्शन के एक डोज से ही कोरोना रोगियों के इलाज में बहुत मदद मिलेगी। कोविड रोगियों को संक्रमण के बाद ही यदि इसे लगा दिया गया तो उनकी तेजी से रिकवरी हो सकेगी और उन्हें अन्य परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।





कोरोना के इलाज में मिलेगी बड़ी राहत
जायडस के इस इंजेक्शन को मंजूरी ऐसे समय मिली है, जब कोरोना पीड़ितों के इलाज में काम आ रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन व ऑक्सीजन की देश में भारी किल्लत हो गई है। रेमडेसिविर की कालाबाजारी तक हो रही है। ऐसे में विराफिन से बड़ी राहत मिल सकती है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से अनेक रोगियों की मौत हो चुकी है। आए दिन ऐसी मौतों की खबरें आ रही हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें