वो अब पढ़ना चाहती है। पुणे की सादिया शेख गणतंत्र दिवस के पहले अचानक सुर्खियों में आ गईं थीं।18 साल की सादिया को कश्मीर में फिदायीन हमला करने शक में गिरफ्तार किया गया था। सादिया पिछले दिनों मीडिया के सामने आईं और कहा कि वो अब जिंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती हैं बस आगे पढ़ना चाहती हैं।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने इंटेलिजेंस से इनपुट मिलने के बाद सादिया को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया था। उसे घाटी से गणतंत्र दिवस की परेड से पहले गिरफ्तार किया गया था बाद में उसे सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया था।
सादिया ने अपने बारे में खुद मीडिया के सामने आकर सामने सारी जानकारी दी। उसने बताया कि वो नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन कराने के लिए जम्मू-कश्मीर गई थीं। वह बताती हैं कि जब मैं जम्मू कश्मीर गई तो वहां एक रिपोर्ट चल रही थी कि पुणे की एक लड़की है जो फिदायीन हमले में शामिल हो सकती है। इस रिपोर्ट के बाद पुणे पुलिस ने मेरे परिवार वालों से संपर्क किया और कहा कि या तो मैं पुणे वापस आ जाऊं या फिर वीडियो कॉल के द्वारा पुलिस से बात करूं।