फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: ‘17 साल की पहलवान पर हमले के मामले में राजनीतिककरण ना करें’, CM हिमंत बोले- कानून अपना काम कर रहा

Thu, 22 Aug 2024 12:09 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है किशोरी पहलवान से मारपीट के बाद मारवाड़ी समुदाय द्वारा माफी मांगने पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में किशोरी पहलवान पर हमले के बाद मारवाड़ी समुदाय के माफी मांगने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। 13 अगस्त को मारवाड़ी समुदाय के एक व्यवसायी ने 17 वर्षीय पहलवान पर हमला किया था। 

विज्ञापन


शिवसागर में लड़की पर हमले के बाद काफी शिवसागर में 'गैर-असमिया' व्यवसायियों के खिलाफ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था और समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की गई थी। इसके बाद मारवाड़ी समुदाय के नेताओं के एक समूह ने घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उन्होंने माफी मांगने के लिए घुटने टेके और पारंपरिक असमिया रीति-रिवाज के तहत 'पान-तमुल' (सुपारी और पान के पत्ते) दिए थे। 

घटना के बाद लोगों में गुस्से को देखते हुए राज्य के कैबिनेट मंत्री रनोज पेगु मंगलवार को शिवसागर गए थे और मामले को सुलझाने के लिए बैठक की थी। 

‘लड़की से मारपीट को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता’
सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह घटना एक लड़की के साथ मारपीट से संबंधित थी, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। लोगों और विभिन्न संगठनों ने इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा एवं शिवसागर संरक्षक मंत्री रनोज पेगु ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया।’
विज्ञापन


घुटने टेककर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की घटना की कुछ वर्गों द्वारा आलोचना की गई, जिनका कहना था कि कानून को अपना काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''स्थानीय संगठनों ने व्यापारियों से पैसे की मांग नहीं की थी उन्होंने माफी मांगने के लिए कहा था। अगर स्थानीय संगठनों ने व्यवसायियों से पैसे की मांग की होती तो हम कार्रवाई करते।"

उन्होंने दावा किया कि पिछले दो महीनों में मध्य और निचले असम से महिलाओं के खिलाफ हिंसा की 22 घटनाएं सामने आई हैं और लोगों को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विरोध करना चाहिए। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें