फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: घबराएं नहीं, सरकार के पास मौजूद है दो साल तक भी खत्म न होने वाला खाद्य भंडार

Wed, 25 Mar 2020 08:14 PM IST
आसिम खान पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लोगों में जरूरी वस्तुएं इकट्ठा करने की होड़ मची हुई है। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की लोगों ने दुकानों पर भीड़ लगा दी। लोगों में डर बैठ गया कि कहीं दैनिक जरूरत के सामान खत्म न हो जाएं।

विज्ञापन


लेकिन अब लोगों की इन परेशानियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अहम जानकारी दी गई है। उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि केंद्र सरकार के पास इतना खाद्यान्न भंडार है जो अगले दो साल तक चल सकता है और राज्यों को कोई कमी नहीं आएगी।

महाराष्ट्र के जालना जिले के सांसद ने आश्वासन दिया कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के दौरान राज्य को आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडार है जो अगले दो वर्षों तक रह सकता है। यदि कोई राज्य हमसे मदद के लिए संपर्क करता है, तो हम अतिरिक्त राशि सौंपने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


दानवे ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परिवहन एजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाली कंपनी बाधा का सामना करती है, तो वह जिला प्रशासन से संपर्क कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें