फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू बोले, आलतू-फालतू लोगों के चक्कर में न पड़ें मुलायम सिंह

Sat, 31 Dec 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
सपा में मचे घमासान पर अब पार्टी के शुभचिंतकों ने भी डेमेल कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आगे आए हैं मुलायम के समधि और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव। 
विज्ञापन


उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को सलाह देते हुए कहा कि मौजूदा विवाद से पार्टी की छवि को काफी नुकसान हो और जग हंसाई हो रही है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वो इस विवाद को निपटाएं। 

लालू ने मुलायम को नसीहत दी कि उन्हें आलतू फालतू लोगों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, चुनाव सिर पर हैं अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो फिर बड़ा नुकसान हो जाएगा। लालू बोले ये जो समाजवादी पार्टी में चल रहा है ये ठीक नहीं हुआ इसे ठीक करने की जिम्मेदारी मुलायम की ही है क्योंकि वो पार्टी के मुखिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह को बताया बाहरी आदमी

- फोटो : ANI
उन्होंने उम्‍मीद है जल्द ही हालात सुधर जाएंगे। वहीं इस मुद्दे पर लालू भाजपा को लपेटने से नहीं चूके, कहा वो लोग ये सब करते रहते हैं। उत्तराखंड में भी यही किया अरुणाचल प्रदेश में भी वो ये काम कर चुके हैं। इस विवाद के पीछे भी उन्हें भाजपा का हाथ नजर आ रहा है। 

वहीं पत्रकारों ने जब पूछा बाहरी लोगों से क्या आपका मतलब अमर सिंह से है तो लालू का कहना था कि हां उनका नाम तो आ रहा है। लोग कह तो रहे हैं। मुलायम सिंह को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, नहीं तो पार्टी का भारी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें