डीएनपीए दिल्ली स्थित संगठन है। देश के 17 अग्रणी समाचार प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयां इस संगठन का हिस्सा हैं। यह संगठन ऐसा निष्पक्ष निकाय है, जो डिजिटल परिवेश में समाचार संगठनों और बड़ी टेक कंपनियों के बीच समानता और निष्पक्षता को बढ़ावा देता है।
डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) का दूसरा डायलॉग शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसमें कनाडा और अमेरिका के जाने-माने विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इनके साथ ही इंडियन न्यूज पब्लिशिंग बिजनेस से जुड़े लोग भी डायलॉग में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा। इस दौरान पब्लिशर और प्लेटफॉर्म संबंधों को डिकोड करने के तरीकों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
जाने-माने लोग होंगे शामिल
कनाडा से विशेषज्ञ टेलर ओवेन, पॉल डेगन
अमेरिका के डॉ. कर्टनी रैड्श
इस पर होगी चर्चा
डिजिटल समाचार प्रकाशक और बिग टेक प्लेटफार्मों के संबंधों को बेहतर बनाने के तरीकों पर मंथन होगा।
क्या कनाडा का समाचार मीडिया बार्गेनिंग कोड भारत में प्राधिकरण और हितधारकों के लिए एक बड़ा सबक साबित हो सकता है?
विज्ञापन
क्या है कनाडा के न्यूज मीडिया बार्गेनिंग कोड?
कनाडा का एक्ट यह सुनिश्चित करता है कि गूगल-फेसबुक जैसे बिग टेक डिजिटल समाचार मीडिया की सामग्रियों से मिलने वाले राजस्व की सही साझेदारी करें। कनाडा में एक्ट को इस साल की शुरुआत में बिल सी-18 के रूप में संसद में पेश किया गया था। अगर यह लागू होता है, तो इससे कनाडा के न्यूजरूम कॉस्ट का लगभग एक-तिहाई कवर किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कनाडा का प्रस्तावित विधेयक ऑस्ट्रेलियाई कोड में एक अहम सुधार है। इसमें काफी हद तक पारदर्शिता है।
क्या है डीएनपीए?
डीएनपीए दिल्ली स्थित संगठन है। देश के 17 अग्रणी समाचार प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयां इस संगठन का हिस्सा हैं। यह संगठन ऐसा निष्पक्ष निकाय है, जो डिजिटल परिवेश में समाचार संगठनों और बड़ी टेक कंपनियों के बीच समानता और निष्पक्षता को बढ़ावा देता है। अपनी तरह का यह पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन डीएनपीए के ही विचारों का परिणाम है। इसमें दो देशों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और मीडिया प्रकाशकों को अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए मंच मिलेगा। डीएनपीए डायलॉग्स का दूसरा चरण नौ दिसंबर को प्रस्तावित है।