फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNPA: 'परिवर्तन के दौर में महत्वपूर्ण रूप से उभरा डिजिटल मीडिया', डीएनपीए को भेजे संदेश में बोले वैष्णव

Thu, 27 Feb 2025 04:29 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DNPA:  रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'डीएनपीए में अपने सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं। आपके प्रयास प्रशंसनीय हैं। यह एक शानदार सम्मेलन है। इसके माध्यम से आज के डिजिटल मीडिया परिदृश्य और आगे बढ़ती दुनिया में पारंपरिक से नए मीडिया में परिवर्तन पर बेहतरीन चर्चाएं होंगी।
विज्ञापन
रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार के मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन को डीएनपीए कॉन्क्लेव 2025 आयोजन के लिए बधाई दी।  डीएनपीए कॉन्क्लेव 2025 का अयोजन 27 फरवरी को नई दिल्ली में किया गया। डीएनपीए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के भारत के शीर्ष 18 प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयों का संगठन है। प्रयागराज की यात्रा की वजह से केंद्रीय मंत्री इस आयोजन में व्यक्तिगत रूप उपस्थिति नहीं हो सके, इसलिए उन्होंने डीएनपीए सम्मेलन के लिए अपना संदेश भेजा।
विज्ञापन


संदेश में रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'डीएनपीए में अपने सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं। आपके प्रयास प्रशंसनीय हैं। यह एक शानदार सम्मेलन है। इसके माध्यम से आज के डिजिटल मीडिया परिदृश्य और आगे बढ़ती दुनिया में पारंपरिक से नए मीडिया में परिवर्तन पर बेहतरीन चर्चाएं होंगी। मैं निश्चित रूप से जानना चाहूंगा कि इन चर्चाओं से क्या सुझाव सामने आते हैं।' 

'मीडिया जगत एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा'
केंद्रीय मंत्री ने अपने संदेश में कहा, 'आज मीडिया जगत एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पारंपरिक मीडिया के साथ-साथ डिजिटल मीडिया भी महत्वपूर्ण रूप से उभरा है। इसमें अखबार और टेलीविजन जैसे प्रमुख माध्यम शामिल हैं। कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खासकर युवा पीढ़ी ने डिजिटल मीडिया को पूरी तरह से अपना लिया है।' 
विज्ञापन





 
विज्ञापन

रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला
इन बिंदुओं पर विचार करने जरूरत पर बल दिया
अश्विनी वैष्णव ने अपने संदेश में आगे कहा कि हम पारंपरिक मीडिया में अपनी भूमिका को कैसे देखते हैं? हम इस बदलाव के साथ खुद को कैसे ढालते हैं? हम मीडिया उद्योग से जुड़े रोजगार के अवसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए इस बदलाव का प्रबंधन कैसे करते हैं? हम कॉपीराइट मुद्दों को कैसे संबोधित करते हैं और उनके लिए समाधान कैसे खोजते हैं? हम पारंपरिक मीडिया के लिए उचित मुआवजा पाने की दिशा में कैसे काम कर सकते हैं? इन बिंदुओं पर विचार करने की आवश्यकता है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरा देश मीडिया को बड़ी जिम्मेदारी के साथ देखता है और उम्मीद है कि इस सम्मेलन से इसे बेहतर बनाने के बारे में बहुमूल्य सुझाव आएंगे। पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर मीडिया का स्वरूप नाटकीय रूप से बदला है। ऐसे में मीडिया क्षेत्र पहले से कहीं अधिक विकसित हो रहा है। इस बार डीएनपीए कॉन्क्लेव में 'एआई युग में मीडिया परिवर्तन' विषय के तहत समाचार प्रसार में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वास स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 



डीएनपीए के सम्मेलन में इन अतिथियों ने लिया हिस्सा
डीएनपीए के सम्मेलन में एस कृष्णन (सचिव, MeitY, भारत सरकार), संजय जाजू (सचिव, MIB, भारत सरकार), माइकल मैकनामारा (एमईपी, यूरोपीय संसद के एआई वर्किंग ग्रुप के सह-अध्यक्ष), मार्केटिंग और विज्ञापन के दिग्गज जैसे कि, सुशांत श्रीराम (सीएमओ, जियोहॉटस्टार), मोहित जोशी (सीईओ, हवास मीडिया), साई नारायण (सीएमओ, पॉलिसीबाजार), विक्रम सखुजा (ग्रुप सीईओ, मैडिसन मीडिया और ओओएच) आदि शामिल हुए।

डीएनपीए के बारे में जानिए
डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (DNPA), प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के भारत के शीर्ष 18 प्रकाशकों की डिजिटल इकाइयों का संगठन है। इसमें अमर उजाला, द इंडियन एक्सप्रेस, मलयालम मनोरमा, इनाडू टेलीविजन, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, इंडिया टुडे, हिंदुस्तान टाइम्स, जी मीडिया, एबीपी नेटवर्क, लोकमत, टाइम्स ऑफ इंडिया, एनडीटीवी, एक्सप्रेस नेटवर्क, मातृभूमि, द हिंदू, इंडिया टीवी और नेटवर्क 18 शामिल हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें