फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलानीसामी ने जीता बहुमत, भूख हड़ताल पर बैठे स्टालिन गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2017 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मरीना बीच पर स्टालिन (गिरफ्तारी से पहले)
विज्ञापन
तमिलनाडु में एक महीने से चली आ रही सियासी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पलानीसामी ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। उन्हें 122 वोट मिले, जबकि 11 वोट उनके खिलाफ दिए गए। 
विज्ञापन

ई पलानीसामी के बहुमत साबित करने के बाद मुख्य विपक्षी दल डीएमके के नेता एमके स्टालिन ने गवर्नर सी विद्यासागर राव से मुलाकात की। इसके बाद वह मरीना बीच में फ्लोर टेस्ट के खिलाफ प्रदर्शन करे पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए वहां भारी मात्रा में पुलिस को तैनात कर दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन के बाद स्टालिन और डीएमके के दूसरे विधायक भूख हड़ताल पर बैठ रहे थे। पुलिस ने उन्होंने मनाने की कोशिश की। उनके नहीं मानने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

  DMK Working President MK Stalin will hold a protest at Chennai's Marina Beach #floortest — ANI (@ANI_news) February 18, 2017


डीएमके सांसद त्रिचि सिवा ने कहा कि वह विधायकों को प्रताड़ित किए जाने की निंदा करते हैं। आज विधानसभा में लोकतंत्र की हत्या हुई है। इसे कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।
  We condemn the thrashing of MLAs; This is murder of democracy and can't be accepted in any form: DMK MP Tiruchi Siva pic.twitter.com/LDUzwccR5H — ANI (@ANI_news) February 18, 2017



विज्ञापन

वोटिंग पर उठाए गए सवाल

स्टालिन
डीएमके के नेता टीकेएस एलेंगोवान ने कहा कि स्पीकर के विधानसभा स्थगित करने के बाद वोट कैसे पड़ सकते हैं? सभी विधायक ट्रस्ट वोट के पक्ष में वोट डालने से डरे हुए थे।
  After adjournment made by Speaker, how did vote take place? All MLAs were scared to cast votes in favour of trust vote: TKS Elangovan, DMK pic.twitter.com/QRscMcBOCy — ANI (@ANI_news) February 18, 2017



वहीं पनीरसेल्वम का कहना है कि अम्मा ने जिस परिवार को एआईडीएमके की राजनीति से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, वह शशिकला के हस्तक्षेप से दोबारा काम करने लगी है। यह अंतिम नहीं है। हम तबतक संघर्ष करेंगे जब तक अम्मा का शासन दोबारा स्थापित नहीं हो जाता। 
  Family thrown out frm party by Amma again come into picture wth #VKSasikala's intervention;It won't last,Amma's rule will b establshed: #OPS pic.twitter.com/HxBuxQZNCe — ANI (@ANI_news) February 18, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें