फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः विश्वास प्रस्ताव पर राष्ट्रपति से मिले डीएमके अध्यक्ष स्टालिन

Fri, 24 Feb 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन गुरुवार शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने पहुंचे। स्टालिन, राष्ट्रपति को 18 फरवरी को तमिलनाडु विधानसभा में हुई घटना से अवगत कराने पहुंचे थे। जिसमें मुख्यमंत्री एडाप्पडी के पलानीसामी ने विश्वासमत हासिल कर लिया था। स्टालिन ने राष्ट्रपति को इस बाबत एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से तमिलनाडु के मौजूदा हालात में हस्तक्षेप कर लोकतंत्र बहाली की बात कही गई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी में मिलने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में स्टालिन ने कहा कि हमने महामहीम से विश्वास प्रस्ताव फिर से पारित कराने की बात कही है। हम चाहते है कि इस बार सीक्रेट बैलट से विश्वास प्रस्ताव पारित करया जाए।

गौरतलब है कि डीएमके अध्यक्ष पहले भी राष्ट्रपति से अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मुलाकात कर चुके है। तमिलनाडु के राज्यपाल विद्यासागर राव से विश्वासमत को अमान्य करने की मांग करने के कुछ दिन बाद स्टालिन, गुरुवार को राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे। 18 फरवरी को तमिलनाडु विधानसभा में से डीएमके विधायकों को जबरदस्ती बाहर निकालने के बाद पलानीसामी ने मत परीक्षण में 122-11 के अंतर से विश्वासमत हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

  We have asked president to declare trust vote void & re-conduct it under secret ballot: MK Stalin after meeting President Pranab Mukherjee pic.twitter.com/XEV2uFNl5v — ANI (@ANI_news) February 23, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें