फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे DMK अध्यक्ष स्टालिन को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Tue, 25 Apr 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
एम.के.स्टालिन (file photo)
विज्ञापन
डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को आज तमिलनाडु के थिरुवारुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान वह किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आज के लिए बस सेवा की राज्यव्यापी बंदी की घोषणा की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डीएमके की अगुआई वाली विपक्षी दलों द्वारा बुलाई गई राज्यबंदी की वजह से तमिलनाडु में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम, सीपीआई, वीकेसी, आईयूएमएल को 16 अप्रैल को राज्यबंदी के लिए बुलाया था। विपक्षी दलों ने तमिलनाडु सरकार से आग्रह किया है कि वे सभी कृषि लोन को माफ कर दें और किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं।

उन्होंने केंद्र से मांग की कि कावेरी विनियामक प्राधिकरण का गठन करने के लिए कावेरी प्रबंधन बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने आग्रह किया कि कावेरी डेल्टा क्षेत्र को विशेष कृषि क्षेत्र के रूप में घोषित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने आग्रह किया कि जल-कार्बन परियोजना को खत्म करें। 
विज्ञापन


बता दें कि विपक्षी पार्टियों, किसानों संगठनों, फिल्म बिरादरी और लॉरी ऑपरेटर्स एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों सहित कई ट्रेड यूनियनों ने सामान्य हड़ताल का समर्थन किया है। वहीं राज्य में सत्ताधारी एआईएडीएमके और भाजपा ने राज्यबंदी के आह्वाहन को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें