चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन 49 बुद्धिजीवियों पर लगे देशद्रोह के आरोप को हटाने की मांग की है, जिन्होंने मॉब लिंचिंग पर चिंता जताते हुए पीएम को पत्र लिखा था।
स्टालिन ने कहा, "मैं उन 49 बुद्धिजीवियों के खिलाफ राजद्रोह के मामले को हटाने की मांग करता हूं जिन्होंने प्रधानमंत्री को भीड़ हिंसा पर चिट्ठी लिखी थी।"
बता दें बीते महीने निर्देशक अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखा था। पत्र में लिखा गया था कि अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं।
एक जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं। और अब इस मामले में उन सभी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।