डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने डीएमके नेता को उस वक्त हिरासत में लिया जब वे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।
इस दौरान स्टालिन ने कहा, 'विरोध संघीय संरचना में गवर्नर के हस्तक्षेप के खिलाफ है।' उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को भी विरोध पदर्शन के दौरान उन्हें त्रिची से हिरासत में लिया था।