फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: द्रमुक कार्यकर्ताओं ने हटाए जयललिता की तस्वीर वाले बोर्ड, स्टालिन ने की कार्रवाई

Wed, 05 May 2021 01:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।

सार

  • द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने दो पार्टी कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया है
विज्ञापन
एमके स्टालिन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी चेन्नई में राज्य सरकार द्वारा संचालित कैंटीन में मुख्यमंत्री जयललिता के नाम व तस्वीर वाले बोर्डों को फेंके जाने के मामले में द्रमुक ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। द्रमुक कार्यकताओं का जयललिता का बोर्ड फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मंगलवार को यह कार्रवाई की गई है।

चेन्नई के पूर्व महापौर सुब्रमण्यम ने बताया कि द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन के आदेश पर दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए दोनो को  गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता थे। उनके पास कोई पद भी नहीं था। उन्होंने बताया कि तस्वीर को उसकी पुरानी जगह पर लगा दिया गया है।

अम्मा दिवंगत मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक की सुप्रीमो जे जयललिता का उपनाम है। सस्ती ‘अम्मा कैंटीन’ तमिलनाडू में नगर निकाय और चेन्नई नगर निगम चला रहे हैं। इन बोर्डों में तमिल भाषा में ‘अम्मा कैंटीन’ लिखा है। उस बोर्ड पर वहां परोसे जाने वाले भोजन की जानकारी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें