राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
नीट के विवाद पर क्या बोले उदयनिधि
राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के विवाद को लेकर मंत्री ने कहा, 'नीट विरोधी अभियान के तहत द्रमुक को करीब 85 लाख लोगों के हस्ताक्षर मिले हैं। जबकि, लक्ष्य 50 लाख का था।' उन्होंने कहा, '21 जनवरी को पार्टी की युवा शाखा के सम्मेलन के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सौंपा जाएगा।' उन्होंने कहा, 'ऑनलाइन और डाक के जरिए मिले हस्ताक्षर बाद में राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे।' उन्होंने बताया कि सलेम में होने वाले सम्मेलन में तीन से चार लाख लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।