द्रमुक नेता ए. राजा ने शनिवार को ही इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी मांग लोकसभा में तमिलनाडु का सीट शेयर 7.18 फीसदी रखने की थी, जिसे बदला नहीं जाना चाहिए। अब यह प्रतिशत बनाए रखा गया है। कुछ प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे हैं, जिन्हें हम उठाएंगे और जरूरी हुआ तो संशोधन के लिए कहेंगे।
गौरतलब है कि अप्रैल 2026 के पिछले विधेयक में केवल जनसंख्या-आधारित परिसीमन का प्रावधान था और वैधानिक सुरक्षा उपाय नहीं थे, जिससे तमिलनाडु की करीब 10 सीटें घटने की आशंका थी। नए मसौदे में इन दोनों मांगों के शामिल होने के बाद द्रमुक इसे राज्य और पार्टी दोनों के लिए एक उचित सौदा मान रही है।
2. परिसीमन की अनिवार्यता और 'कम नुकसानदेह विकल्प'
- बता दें कि संविधान के मौजूदा प्रावधानों के तहत सीटों के पुनर्गठन पर लगी रोक 2026 के बाद होने वाली जनगणना के आंकड़े आते ही समाप्त हो जाएगी।
- केंद्र की दलील थी कि अगर विधेयक पारित नहीं होता, तो नए सांविधानिक प्रावधान स्वतः लागू हो जाते और दक्षिणी राज्यों के पास कोई सुरक्षा उपाय नहीं रहते।
इस स्थिति के मद्देनजर द्रमुक ने इसे परिसीमन की अनिवार्यता के सामने कम नुकसानदेह विकल्प के रूप में देखा और तर्क दिया कि उसके पिछले कड़े विरोध ने ही केंद्र सरकार को सुरक्षात्मक प्रावधान जोड़ने पर मजबूर किया है।