फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: आज शपथ लेंगे स्टालिन, मंत्रिमंडल में होंगे 34 सदस्य

Fri, 07 May 2021 01:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।

सार

  • वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगम के अलावा करीब 12 नए चेहरे बनेंगे मंत्री
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके अलावा मंत्रिमंडल में 33 सदस्य शामिल होंगे। इनमें अनुभवी और वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगम के अलावा करीब 12 नए सदस्य पहली बार मंत्री बनेंगे। राजभवन की ओर से बताया गया है कि स्टालिन द्वारा सौंपी गई मंत्रियों और उनके विभागों की सूची को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पहली बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे स्टालिन गृह और अन्य विभाग भी संभालेंगे। वहीं, द्रमुक सरकार के पिछले कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग संभाल चुके पार्टी महासचिव दुरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसके अलावा उन्हें खनन, खनिज और सिंचाई परियोजनाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। चेन्नई के पूर्व मेयर मा सुब्रमणियन और उत्तरी चेन्नई के कद्दावर नेता पीके सेकारबाबू कैबिनेट में पहली बार शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


सुब्रमणियन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जबकि सेकारबाबू को हिंदू धर्म और कल्याणकारी योजनाओं का मंत्रालय सौंपा गया है। पूर्व बैंकर पलानिवेल त्यागराजन को वित्त और अंबिल महेश पोयामोजी को स्कूली शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें