फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीके शिवकुमार: सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री जरकीहोली को बचा रही कर्नाटक सरकार

Wed, 31 Mar 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बंगलूरू

सार

  • डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा सरकार पर सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली को बचाने का लगाया आरोप।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने येदियुरप्पा सरकार पर सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली को बचाने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने मंगलवार को कलबुर्गी में कहा, मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है।

विज्ञापन


इसमें पूर्व मंत्री शामिल है। हम अपनी आंखों से देख चुके हैं कि सरकार उनके पीछे खड़ी है और उनका समर्थन कर रही है। मेरी समझ से परे है कि सरकार ऐसे व्यक्ति को क्यों बचा रही है। पुलिस की अक्षमता भी साफ दिखाई देती है।

शिवकुमार से जब पूछा गया कि क्या एसआईटी ने उन्हें कोई नोटिस भेजा है क्योंकि महिला के परिजन ने उनका भी नाम लिया है, तो उन्होंने कहा, ऐसा क्यों होगा, एसआईटी नोटिस क्यों भेजेगी। फिर भी अगर ऐसा होता है तो इसका स्वागत है।
विज्ञापन


अगर वे मुझे बुलाते हैं तो मैं जवाब दूंगा। उनका पूरा सहयोग करूंगा। हाल ही में पीड़िता के माता-पिता ने शिवकुमार पर गंदी राजनीति करने के लिए उनकी बेटी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें