फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बतौर कर्नाटक के सीएम रिकॉर्ड बनाने जा रहे सिद्धारमैया; शिवकुमार ने दी बधाई; बोले- खुशी का समय

Tue, 06 Jan 2026 02:46 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बुधवार को सिद्धारमैया बतौर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन्हें बधाई दी है। शिवकुमार ने इसे गर्व और खुशी का क्षण बताते हुए कहा कि यह खुशी का क्षण है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच सीएम सिद्धारमैया एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। बुधवार यानी सात जनवरी को सिद्धारमैया कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़कर कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में अब कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हमेशा इतिहास में दर्ज रहेंगे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवकुमार ने कहा कि यह खुशी का क्षण है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हर किसी की जीवन में कुछ उपलब्धि हासिल करने की आकांक्षा होती है। उनका नाम पहले से ही इतिहास लिखा है और भविष्य में भी रहेगा। 

ये भी पढ़ें:- Civic Polls: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग से पहले सियासत तेज, एकनाथ शिंदे के इस बयान से बढ़ा विवाद
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने जनता को दिया श्रेय
बता दें कि सिद्धारमैया बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी. देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़कर कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बात को लेकर सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि वे इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय जनता के आशीर्वाद को देते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से कल दिवंगत देवराज उर्स का कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड टूट जाएगा। गर्व की बात यह है कि मैं और उर्स दोनों मैसूर से हैं। 

और क्या-क्या बोले शिवकुमार?
जब शिवकुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह एक गांव से उठकर आज इस पद पर पहुंचे हैं। उनके शब्दों को गलत तरीके से न पेश किया जाए। इस दौरान उन्होंने बेल्लारी में हुई हिंसा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हुई। उन्होंने कहा कि हम बेल्लारी में शांति चाहते हैं। वहां के लोगों ने पहले ही काफी दुख झेला है और हम भविष्य में उन्हें किसी परेशानी में नहीं डालना चाहते।

ये भी पढ़ें:- वायु प्रदूषण से सौर ऊर्जा तक: भारत की बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि, राष्ट्रीय पर्यावरण मानक प्रयोगशाला का उद्घाटन

विज्ञापन


रिकॉर्ड तो ठीक है, लेकिन सवाल वही- मुख्यमंत्री कौन? 
गौरतलब है कि कर्नाटक में बीते कुछ महीनों से सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच राज्य की शीर्ष पोस्ट को लेकर सख्त राजनीतिक टकराव देखा गया है। यह टकराव नवंबर के मध्य में और तेज हो गया था, जब कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल का आधा समय पूरा किया। दावा किया जा रहा था कि मई 2023 में कांग्रेस सत्ता में आने के समय, दोनों नेताओं के बीच एक समझौता हुआ था कि मुख्यमंत्री पद को रोटेशन के आधार पर संभाला जाएगा। इसके बाद कांग्रेस हाई-कमान ने हस्तक्षेप किया और दिसंबर में दोनों नेताओं ने ब्रेकफास्ट कूटनीति के जरिए एकजुटता दिखाई।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें