कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार आधिकारिक तौर पर प्रदेश की कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बनाए गए। शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को बंगलूरू में एक कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें बधाई दी और भाजपा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने को कहा।
इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया और कहा आपके प्रेरक शब्दों के लिए धन्यवाद श्रीमती प्रियंका गांधी। आज कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करके, आपने हम सभी को बहुत ताकत दी है। हम लोकतंत्र को बचाने और इस दमनकारी सरकार को हराने के लिए इस लड़ाई में आपके साथ खड़े होंगे।