फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राज्यों के अफसरों की बैठक, कांवड़ यात्रा में डीजे, हथियार प्रतिबंधित

Wed, 13 Jul 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद-देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में डीजे, हाकी, धारदार हथियार, गैस सिलेंडर और नशीले पदार्थ प्रतिबंधित होंगे। बिना परमिट कोई वाहन नहीं चलेगा।
विज्ञापन


हरिद्वार में पुलिस का एकीकृत कंट्रोल रूम बनेगा। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के पुलिस अधिकारी समन्वय के लिए यात्रा के दौरान तैनात रहेंगे। मंगलवार सुबह देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में हुई अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे गाजियाबाद की हरसांव पुलिस लाइंस में यूपी के प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा और डीजीपी जावीद अहमद ने समीक्षा बैठक की।

देहरादून में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा जहां से शुरू हो, वहीं से नियंत्रित किया जाए तो यात्रा मार्ग और हरिद्वार में दिक्कत नहीं होगी। जिस गांव से कांवड़ यात्रा शुरू होगी, वहां के थाने में ग्रुप लीडर का नाम और मोबाइल नंबर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जुलाई से तीन अगस्त तक कांवड़ मेले का होगा आयोजन

- फोटो : File Photo
दोनों बैठकों में यातायात प्रबंधन, सूचनाओं के आदान-प्रदान, जन-जागरूकता, नियमों के अनुपालन, राज्यों की सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग आदि पर चर्चा की गई। यह भी तय हुआ कि हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान आदि संबंधित राज्य नोडल अधिकारी नामित करेंगे। उत्तराखंड-यूपी के अफसर नोडल अधिकारी के संपर्क में रहकर समन्वय करेंगे।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण के लिए जीआरपी और आरपीएफ  के समन्वय से कार्य होगा। अनहोनी से बचने के लिए सभी राज्यों का खुफि या तंत्र सक्रिय रहेगा। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए धार्मिक स्थलों की विशेष निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थलों का चयन कर लिया गया है। एंबुलेंस, मेडिकल किट, रिकवरी वैन, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी, चॉपर आदि के इंतजाम यात्रा मार्ग पर रहेंगे।

बता दें कि 19 जुलाई से तीन अगस्त तक कांवड़ मेले का आयोजन होगा। इस साल साढ़े तीन करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने का अनुमान है। कांवड़ियों को किसी भी हाल में मसूरी नहीं जाने दिया जाएगा।

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा नहर की पटरी पर चलती है। हाईवे आवागमन के लिए खुला रहता है। यूपी की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर यात्रा चलेगी। हाईवे 24 जुलाई से भारी वाहनों के लिए और 27 जुलाई से सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।

यूपी और हरिद्वार में कांवड़ के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बैठक में यूपी से एडीजी दलजीत सिंह चौधरी, आईजी मेरठ सुजीत पांडेय, हरियाणा से आईजी करनाल सुभाष यादव, उत्तराखंड के प्रमुख सचिव गृह उमाकांत पंवार, डीजीपी एमए गणपति, प्रमुख सचिव खाद्य राधा रतूड़ी, सचिव परिवहन सीएच नपलच्याल, सचिव शहरी विकास डीएस गर्ब्याल आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें