घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक द्वारा छोड़े गए रॉकेट इमारत के फ्लैटों की बॉलकनी में घुसते नजर आ रहे हैं। इससे घबराए लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए, वरना रॉकेट घरों के अंदर आग का सबब बन सकते थे।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में दिवाली की रात एक शरारती व्यक्ति ने एक आवासीय बहुमंजिला इमारत की ओर रुख करते हुए कई रॉकेट दागे। इससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह देखने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में युवक द्वारा छोड़े गए रॉकेट इमारत के फ्लैटों की बॉलकनी में घुसते नजर आ रहे हैं। इससे घबराए लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए, वरना रॉकेट घरों के अंदर आग का सबब बन सकते थे।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक एक बहुमंजिला इमारत के बाहर खड़ा है और आतिशबाजी के रॉकेट का बॉक्स हाथ में लिए हुए है। बॉक्स में एक एक कर रॉकेट जलते हुए निकलते हैं और लोगों की खिड़कियों व बॉलकनी की ओर जाते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ठाणे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।