हैदराबाद के चारमिनार के नजदीक स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर को अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर सजाया गया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और मां भाग्यलक्ष्मी का आशीर्वाद ले रहे हैं। लोगों ने मंदिर के राम मंदिर के डिजाइन के साथ तस्वीरें भी खिचवाईं।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के हावड़ा में दक्षिणेश्वर में स्थित आद्यपीठ काली मंदिर में दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां काली का आशीर्वाद लिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 'पूरा देश आज दिवाली मना रहा है और इस साल की दिवाली खास है। बेटियों, युवाओं और किसानों को इस साल कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है।'
बारामती में पूरा परिवार मनाता है दिवाली: सुप्रिया सुले
एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बचपन से ही हम हमेशा दिवाली मनाने के लिए बारामती आते रहे हैं। पूरा पवार परिवार दिवाली पर एक साथ होता है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा और अन्य ने दिवाली के अवसर पर भोपाल में पार्टी कार्यालय में पूजा की।
झारखंड के बोकारो में कई पटाखों की दुकानों में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
श्रीनगर में लाल चौक पर दिवाली का जश्न मनाया गया। यहां पर लोगों ने जयश्री राम और दिवाली लिखकर दीप जलाए। शारदा पीठ के बाजार में रौनक नजर आ रही है।
दिवाली पर दिल्ली के कई इलाके रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। साउथ एक्सटेंशन, खान मार्केट और लोदी रोड समेत तमाम इलाकों में दिवाली की धूम रही।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवाली के मौके पर पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दीप जलाए।
गुवाहाटी में भी दिवाली की धूम नजर आई। यहां पर रंग-बिरंगी रोशनी से इमारतें सजी नजर आईं।
दिवाली पर रंग-बिरंगी रोशनी में सराबोर अमृतसर का स्वर्ण मंदिर।
- फोटो : पीटीआई
तमिलनाडु में लोगों ने दिवाली पर पटाखे चलाए।
केंद्रीय मंत्री ने जवानों के साथ मनाई दिवाली
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जवानों द्वारा की गई सजावट और कार्यक्रम असाधारण थे। जब सभी लोग एक साथ दिवाली मनाते हैं तो एक अलग एहसास होता है।
उत्तरी चेन्नई के एन्नोर के कामराज नगर इलाके में पटाखों के कारण भीषण आग लग गई। एन्नोर फायर स्टेशन से दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। एन्नोर पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज कर ली है और दुर्घटना की जांच कर रही है।