प्रधानमंत्री मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति भवन पहुंचे। जहां उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के साथ पूजा-अर्चना की है। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने उन्हें तिलक भी लगाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाई। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के माथे पर तिलक लगाया। दोनों नेताओं ने इस मौके पर साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम मोदी ने इस दौरान की तस्वीरों को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https://t.co/wRIchNUGhv
उपराष्ट्रपति का अयोध्या दौरा
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वह दीपोत्सव 2026 में भाग लेने के लिए गए थे। उनके कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा करना शामिल था। उन्होंने प्रभु श्री राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह में भी हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर पूज्य संतों का सम्मान भी किया।
अयोध्या दीपोत्सव की तैयारी
अयोध्या दीपोत्सव 2026 शनिवार को आयोजित हुआ। यह भव्य रोशनी के त्योहार की 10वीं वर्षगांठ है। आयोजकों का लक्ष्य 56 घाटों पर दीये जलाना है। इनमें राम की पैड़ी और सरयू नदी के किनारे मुख्य केंद्र शामिल हैं। आयोजक 30 से 33 लाख मिट्टी के दीये जलाने का लक्ष्य रख रहे हैं।