फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: दिवाली पर राष्ट्रपति मुर्मू से मिले PM मोदी, देशवासियों को दीं दिवाली की शुभकामानाएं

Mon, 20 Oct 2025 08:00 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले दिवाली के जश्न से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने खरीदारी को लेकर लोगों से स्वदेशी अपनाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की अपील भी की।
 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में आज दिवाली की  पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति का शुभकामना संदेश
राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, दिवाली के पावन अवसर पर मैं भारत और विश्व भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार प्रकाश की अंधकार पर, ज्ञान की अज्ञानता पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। देशभर में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाने वाली दीपावली आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देती है। इस दिन, भक्त धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
उन्होंने आगे लिखा, यह आनंद का पर्व आत्मचिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार जरूरतमंदों और वंचितों की मदद करने और उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर प्रदान करता है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि दीपावली को सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं। यह दीपावली सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दीं शुभकामानएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को अपील करते हुए कहा कि सभी लोग 'भारतीय उत्पाद खरीदें' और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए 'प्रेरित करें'।

आप संयोजक केजरीवाल ने भी दिया संदेश
दिवाली के मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "आप सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी जी आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश फैलाएँ। आप हमेशा स्वस्थ रहें और खूब तरक्की करें।"

 
आज भारत समेत दुनियाभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौक़ पर दुनियाभर के नेता दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।  श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi on Diwali: दिवाली की शुभकामनाओं के साथ पीएम मोदी की खास अपील, गर्व से स्वदेशी अपनाकर सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें