फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख भागवत ने भगवान गणेश को चढ़ाया सोने का जनेऊ

Mon, 12 Sep 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहन भागवत
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को गुजरात के वडोदरा में शाही परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। इस दौरान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी उनके साथ थे। अंग्रेजी अखबार 'अहमदाबाद मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूजा कार्यक्रम श्रीमंत एसवीसीपी ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि पूजा में संघ प्रमुख भागवत ने गणेश जी को सोने का जनेऊ चढ़ाया।  पूजा आयोजित कराने वाले ट्रस्ट का संचालन वडोदरा का शाही परिवार करता है।
विज्ञापन

 
वडोदरा के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा के बाद भागवत ने कहा, ' देश को अगर परम वैभव हासिल करना है तो भगवान गणेश के गुणों को अपनाना होगा। हमें दूरदृष्टि वाला होना चाहिए, बड़े कान होने चाहिए और गणेश जी की तरह एक बड़ा पेट जो हमें यह सिखाता है कि दूसरों को सुनते हुए कैसे धैर्य रखे और कई अहम बातों को गुप्त रखना है।'  
विज्ञापन

'विविधता समस्या नहीं है'

मोहन भागवत
संघ प्रमुख ने कहा कि कुछ बाहरी लोग भारत की विभिन्नता को समस्या मानते हैं लेकिन असल में ऐसा नहीं है। विभिन्नता तो अधिक उत्सव होने का मौका है। उन्होंने कहा कि देश की एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों को सभी धर्मों के त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें